भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत स्थगित कर दी गई है. आयोजन समिति ने इसकी घोषणा की. इस महापंचायत को प्रशासन से इजाजत नहीं मिली है. वहीं बीएनएस धारा 163 लागू कर दी गई है.
आयोजन समिति के सदस्य प्रेम मौर्य ने कहा, ”प्रशासन ने निजी जमीन पर भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी, धारा 163 लगा दी गई, इसलिए रविवार (05 जुलाई) को भोजपुर के जगदीशपुर में बहुजन महापंचायत नहीं होगी. कार्यक्रम को अगले सरकारी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.”
ऊंची जाति की महापंचायत के विरोध में होनी थी बहुजन महापंचायत!
आपको बता दें कि भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर 24 जून को भोजपुर के बिलौटी में हुई कथित ऊंची जाति की महापंचायत के विरोध में जगदीशपुर में बहुजन महापंचायत होनी थी.
बहुजन महापंचायत को लेकर प्रशासन ने क्या कहा?
पहले लालबिहारी सिंह टोला स्थित स्कूल मैदान में बहुजन महापंचायत का आयोजन होना था लेकिन जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी. अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय की ओर से बताया गया कि बहुजन महापंचायत में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. इससे यातायात व्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है.
साथ ही विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की प्रबल संभावना है. इस कारण 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत को इजाजत नहीं दी गई है. आपको बता दें कि आयोजन समिति की ओर से जगदीशपुर अनुमंडल कार्यालय में बहुजन महापंचायत के आयोजन के लिए आवेदन दिया गया था.
निजी जमीन पर भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गयी
इसके बाद बगल की निजी जमीन पर कार्यक्रम आयोजित करने की इजाजत मांगी गई लेकिन प्रशासन ने इजाजत नहीं दी. बताया गया कि भारी भीड़ उमड़ने की आशंका से कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है. आपको बता दें कि 17 जून 2026 को भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत तिवारी का एनकाउंटर कर दिया गया था. हालांकि इस मुठभेड़ की न्यायिक जांच चल रही है.
बिहार में लोगों को तुरंत न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, लिया ये फैसला






Leave a Reply