IND vs ENG T20 हाइलाइट्स: जैकब बेथेल अकेले टीम इंडिया पर भारी पड़े, दूसरे टी20 में भारत हारा; इंग्लैंड की करिश्माई जीत

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मैच में भारत को 4 विकेट से हरा दिया है. जैकब बेथेल के तूफान के आगे भारतीय गेंदबाज टिक नहीं सके और उन्होंने अकेले दम पर तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड टीम को जीत दिला दी. मैनचेस्टर में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 190 रन बनाए थे. इंग्लैंड ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया.

इस मैच से वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया, जिसमें वह 10 गेंदों में सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन उन्होंने 15 साल और 99 दिन की उम्र में डेब्यू किया, जिससे वह भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए। इशान किशन की 49 रन की धीमी पारी भी एक कारण रही जिसके कारण भारत 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका.

जैकब बेथेल का बवंडर

पारी के पहले ही ओवर में जैकब बेथेल बल्लेबाजी करने आए, क्योंकि अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में जोस बटलर और फिल साल्ट को आउट कर दिया था. एक समय बेथेल 33 गेंदों में 37 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन अपनी पारी की आखिरी 13 गेंदों में उन्होंने 39 रन बनाए. बेथेल ने 46 गेंदों में 76 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए.

इंग्लैंड को आखिरी 5 ओवर में 49 रन बनाने थे और भारत के पास भी वापसी का मौका था. लेकिन फिर पारी के 16वें ओवर में रवि बिश्नोई ने 29 रन दिए, जिसमें उन्होंने दो नो बॉल भी फेंकी. बिश्नोई ने ओवर पूरा करने के लिए 9 गेंदें फेंकी, जिसमें 3 छक्के और एक चौका आया।

वैभव डेब्यू में फ्लॉप, ईशान की धीमी पारी

वैभव सूर्यवंशी अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू मैच में सिर्फ 14 रन ही बना सके. वहीं ईशान किशन ने 49 रन बनाए, लेकिन उन्होंने ये पारी 40 गेंदों में खेली. किशन क्रीज पर सेट थे, लेकिन इसके बावजूद 14वें ओवर के बाद भारतीय बल्लेबाजी की लय टूट गई, जिसके बाद अगले 4 ओवर में टीम सिर्फ 24 रन ही बना सकी.

गेंदबाजी की बात करें तो अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है. अर्शदीप ने 27 रन और रवि बिश्नोई ने एक ओवर में 29 रन दिए. वह टी20 मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा पिटाई झेलने वाले गेंदबाजों में से एक बन गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *