पाकिस्तान क्रिकेट में क्या होगा इसकी कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता. अब एक बार फिर पाकिस्तान से ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को एक बार फिर पाकिस्तान टीम का कप्तान बनाया जाएगा. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चीफ मोहसिन नकवी ने बाबर आजम को कप्तान बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है.
आपको बता दें कि बाबर आजम को एक ही फॉर्मेट में दोबारा कप्तान बनाए जाने की खबर सामने आई है. टेस्ट क्रिकेट में शान मसूद की जगह बाबर को कप्तान बनाए जाने की खबर है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पीसीबी की ओर से जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी. आपको बता दें कि 2023 में बाबर आजम से कप्तानी लेकर शान मसूद को कप्तान बनाया गया था, लेकिन उनकी कप्तानी में पाकिस्तान का प्रदर्शन खराब रहा. ऐसे में कमान दोबारा बाबर को सौंपी जाएगी.
शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान ने कुल 16 टेस्ट मैच खेले. इसमें से 12 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है. बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसके घर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया था। इसके बाद शान मसूद को कप्तानी से हटाने की मांग उठने लगी.
बाबर आजम तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान के कप्तान रह चुके हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान की कमान बाबर आजम को सौंपी गई थी. वह लंबे समय तक सभी फॉर्मेट में पाकिस्तान के कप्तान रहे हैं. हालांकि, 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद बाबर से कप्तानी छीन ली गई थी. कुछ समय बाद उन्हें दोबारा कप्तान बनाया गया और फिर कुछ समय बाद उनसे दोबारा कप्तानी छीन ली गई. अब एक बार फिर बाबर को टेस्ट कप्तान बनाया जाएगा.
ये भी पढ़ें-
दूसरे टी20 में भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप; ईशान किशन अर्धशतक से चूक गए






Leave a Reply