मसूद अज़हर से लेकर हाफ़िज़ सईद के करीबी तक…भारत ने तोड़ी PAK में बैठे आतंकियों की कमर, कौन हैं आतंकी घोषित किए गए 23 नाम?

भारत सरकार ने 23 आतंकवादियों को यूएपीए की चौथी अनुसूची में आतंकवादी घोषित करके उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है। इनमें से ज्यादातर लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से संबंधित हैं। इन पर भर्ती, ट्रेनिंग, घुसपैठ, फंडिंग, हथियारों की सप्लाई और भारत में आतंकी हमले की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप हैं.

इनमें सबसे पहला नाम मसूद इलियास कश्मीरी का है, जो जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़ा है. इसका काम आतंकवादियों की भर्ती करना, घुसपैठ कराना और भारत विरोधी आतंकवादी गतिविधियों को संचालित करना है। दूसरे नंबर पर मोहम्मद मुसद्दिक हैं. उन पर आतंकवादी नेटवर्क के लिए रसद सहायता, भर्ती और साजिश में शामिल होने का आरोप है।

मुफ्ती मोहम्मद असगर खान उर्फ ​​अबू साद (JeM) जो PoK के अब्बासपुर में रहता है और जैश का लॉन्चिंग कमांडर है. इस पर आतंकवादियों की घुसपैठ, प्रशिक्षण, फंडिंग और 2016 के नगरोटा आतंकवादी हमले की साजिश रचने का आरोप है। हाफिज अब्दुल शकूर उर्फ ​​कारी जर्रार (JeM)। इसका वर्तमान स्थान कोटली पीओके है। उस पर हथियारों की आपूर्ति, प्रशिक्षण और नगरोटा हमले से संबंध रखने का आरोप है।

अब्दुल्ला जिहादी PoK में छिपा हुआ है
अब्दुल्ला जिहादी (JeM) का वर्तमान ठिकाना नीलम घाटी, PoK है। वह जैश का कैंप संचालक है और उस पर आतंकी प्रशिक्षण के अलावा घुसपैठ और भारत में हमले की साजिश रचने का आरोप है. फिरदौस अहमद भट (LeT) लश्कर-ए-तैयबा का लॉन्चिंग कमांडर है। इस पर विदेशी आतंकवादियों की घुसपैठ, हथियारों की आपूर्ति और आतंकवादी हमलों की योजना बनाने का आरोप है।

कौन हैं बिलाल अहमद मीर?
PoK के भिंबर में रहने वाला गुलाम फरीद (JeM) जैश का ऑपरेटिव है. इसका काम आतंकवादियों को हथियार, गोला-बारूद और रसद सहायता प्रदान करना है। हारून रशीद गनई लश्कर-ए-तैयबा का ऑपरेटिव है। इस पर आतंकियों को मदद मुहैया कराने का आरोप है. बिलाल अहमद मीर लश्कर-ए-तैयबा और द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से जुड़ा एक ऑपरेटिव है। इसका काम आतंकियों की भर्ती करने के अलावा ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) का नेटवर्क चलाना, हथियार और वित्तीय सहायता मुहैया कराना है।

पीओके में रहने वाले आबिद कय्यूम लोन पर भारत में आतंकियों की घुसपैठ, फंडिंग, लॉजिस्टिक सपोर्ट और आतंकी गतिविधियां संचालित करने का आरोप है. इस्लामाबाद में रहने वाला नजीर अहमद गुज्जर उर्फ ​​मुनाज़िल (एलईटी) लश्कर का वरिष्ठ संचालक है। उन पर ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ भेजने का आरोप है.

अब्दुल रऊफ उर्फ ​​हाफिज अब्दुल रऊफ
लाहौर स्थित अब्दुल रऊफ उर्फ ​​हाफिज अब्दुल रऊफ लश्कर-ए-तैयबा/जमात-उद-दावा का वरिष्ठ नेता है। इस पर आतंकी फंडिंग, प्रशिक्षण, कट्टरपंथी प्रचार और भारत विरोधी आतंकवादी गतिविधियों को संचालित करने का आरोप है। ओवैस फारूक लश्कर-ए-तैयबा का ऑपरेटिव है। उस पर भारत में आतंकवादी गतिविधियों के लिए रसद सहायता प्रदान करने का आरोप है।

लश्कर-ए-तैयबा का सीनियर कमांडर हाफिज खालिद वलीद उर्फ ​​हाफिज खालिद नाइक आतंकी फंडिंग, भर्ती और भारत में आतंकी हमले करने की साजिश का दोषी है। मौलाना इमदाद उल्लाह मक्की उर्फ ​​मौलाना इमदाद लश्कर-ए-तैयबा का उपदेशक और संचालक है। इस पर कट्टरपंथी प्रचार, आतंकवादी भर्ती, फंडिंग और संगठन को वैचारिक समर्थन देने का आरोप है।

मौलाना सैफुल्लाह खालिद लश्कर-ए-तैयबा का वरिष्ठ सदस्य है। उस पर आतंकवादी प्रशिक्षण, भर्ती, फंडिंग और भारत विरोधी आतंकवादी साजिशों में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है। मोहम्मद याकूब उर्फ ​​अबू सुमामा लश्कर-ए-तैयबा का सीनियर ऑपरेटिव है। यह आतंकवादियों की भर्ती, हथियारों की आपूर्ति, घुसपैठ और भारत में आतंकवादी गतिविधियों के संचालन के लिए जिम्मेदार है।

लश्कर-ए-तैयबा का ऑपरेटिव मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ लश्कर-ए-तैयबा का ऑपरेटिव है। इसका काम आतंकवादियों की भर्ती करना, रसद सहायता प्रदान करना, हथियार उपलब्ध कराना और घुसपैठ में मदद करना है। मुहम्मद सईद लश्कर-ए-तैयबा का ऑपरेटिव है। इस पर आतंकवादी प्रशिक्षण, फंडिंग, हथियारों की आपूर्ति और भारत विरोधी आतंकवादी गतिविधियों को संचालित करने का आरोप है।

कारी याक़ूब शेख़ लाहौर में रहते हैं
लाहौर का रहने वाला कारी याकूब शेख लश्कर-ए-तैयबा का सीनियर कमांडर है. इस पर भारत में आतंकवादी हमलों के लिए साजिश, भर्ती, प्रशिक्षण और आतंकवादी नेटवर्क के संचालन का आरोप है। राणा इफ्तिखार लश्कर-ए-तैयबा का ऑपरेटिव है। वह आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने, हथियार उपलब्ध कराने, घुसपैठ और भारत विरोधी आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहा है। बहावलपुर निवासी मोहम्मद यूसुफ अज़हर जैश-ए-मोहम्मद का वरिष्ठ कमांडर और मौलाना मसूद अज़हर का करीबी सहयोगी है।

रावलपिंडी का रहने वाला मोहम्मद शहीद फैसल उर्फ ​​उस्ताद उर्फ ​​मुहंदिस उर्फ ​​जाकिर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक वरिष्ठ प्रशिक्षक है। यह आतंकवादियों की भर्ती, हथियार प्रशिक्षण, फंडिंग, एन्क्रिप्टेड संचार, नकली पहचान बनाना, हथियारों की आपूर्ति करना और भारत में आतंकवादी साजिशों को अंजाम देना है।

ये भी पढ़ें

बांग्लादेश में तीस्ता नदी परियोजना पर काम करेगा चीन, भारत ने किया अलर्ट, कहा- जरूरत पड़ी तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *