इशाक डार के रिश्तेदार के खिलाफ गैंगरेप की FIR दर्ज करने वाले SHO को सजा, निलंबन के बाद हिरासत में लिया गया

पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार मुहम्मद रजा डार और उसके सहयोगियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार और फिरौती के लिए विदेशी महिलाओं के अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज करने वाले लाहौर के डिफेंस सी पुलिस स्टेशन के SHO और दो अन्य पुलिस अधिकारियों को पंजाब आईजी के आदेश पर निलंबित कर दिया गया।

इन अधिकारियों पर तीन दिन पहले एक जुलाई को लाहौर के न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर में जबरन घुसने, उन्हें धमकी देने और फोन पर डीआइजी से बात करने का दबाव डालने का आरोप था. इतना ही नहीं, गैंगरेप के आरोपी इशाक डार के करीबी रिश्तेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाले SHO को भी दो अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ हिरासत में ले लिया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, SHO और अन्य 2 अधिकारियों को निलंबित करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश सीधे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज के कार्यालय से आया था, जिसके बाद 3 दिन पुराने मामले में इशाक डार के करीबी रिश्तेदार और उनके अन्य सहयोगियों के खिलाफ FIR दर्ज करने वाले SHO को उनके साथी अधिकारियों के साथ नप दिया गया.

दोनों के बीच क्या संबंध है?
आपको बता दें कि इशाक डार न केवल पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री हैं बल्कि नवाज शरीफ के करीबी दोस्त भी हैं और नवाज शरीफ की बेटी अस्मा शरीफ की शादी इशाक डार के बेटे अली डार से हुई है जो मुख्यमंत्री मरियम नवाज के विशेष सलाहकार हैं। सूत्रों के मुताबिक, 1 जुलाई की घटना को लेकर इशाक डार के रिश्तेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाले SHO अशरफ और उनके सहयोगियों के खिलाफ DIG ऑपरेशंस के पद पर तैनात फैसल कामरान ने उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट अज़हर महमूद के घर भेजा था, ताकि अगले दिन किसी मामले में DIG ऑपरेशंस के बारे में न्यायिक मजिस्ट्रेट से चर्चा की जा सके और न्यायिक मजिस्ट्रेट पर दबाव बनाया जा सके.

थानेदार ने कार्रवाई की थी
हालांकि, इशाक डार के करीबी रिश्तेदार और अन्य सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद, SHO फरियाद अशरफ को उनके सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. लाहौर पुलिस ने नीदरलैंड की स्टेफनी अदनाना मरून और वेनेजुएला की एस्ट्रिड रॉबिन्सन ब्राचो के साथ सामूहिक बलात्कार और जबरन वसूली मामले में इशाक डार के रिश्तेदार मुहम्मद रजा डार और बॉस नाम के व्यक्ति सहित 4 अन्य लोगों को आरोपी बनाया था।

एक बड़ा आरोपी अभी भी आज़ाद है
शुक्रवार को मुहम्मद रजा डार के साथ उसके तीन अन्य साथियों सिकंदर अजीज खान, हसन रजा और साजिद अली की गिरफ्तारी के बाद उन्हें लाहौर जिला अदालत में पेश किया गया, जहां इन चारों आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. हालाँकि, “बॉस” नाम के आरोपी को अभी भी गिरफ्तार नहीं किया गया है और न ही उसकी पहचान सार्वजनिक की गई है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जानबूझकर “बॉस” उपनाम वाले सामूहिक बलात्कार के आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं कर रही है और न ही उसे गिरफ्तार कर रही है क्योंकि वह पाकिस्तान के राजनीतिक हलकों में एक बड़ा नाम है।

ये भी पढ़ें

विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंग रेप… पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *