15 साल के वैभव सूर्यवंशी का सपना पूरा हो गया है. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में मौका मिला है. वह भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए हैं। मैनचेस्टर में खेले जा रहे दूसरे टी20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड की टीम पहले गेंदबाजी करेगी. दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हुए हैं.
संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है. सैमसन ने भारत को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था, लेकिन विदेशी धरती पर वह लगातार फ्लॉप हो रहे थे. वहीं, दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक और पूर्व क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की वकालत कर रहे थे।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत ने संजू सैमसन को बाहर कर उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. पिछली तीन टी20 पारियों में सैमसन अब तक सिर्फ 6 रन ही बना सके हैं. वैभव सूर्यवंशी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
सचिन ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 1989 में 16 साल और 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। अब वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल 99 दिन की उम्र में भारत के लिए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला. वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं.
भारत की प्लेइंग इलेवन- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग।
ये भी पढ़ें-
लियोनेल मेसी ने बनाया ‘विश्व रिकॉर्ड’, FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी.






Leave a Reply