बांकीपुर उपचुनाव: बांकीपुर से फिर बीजेपी की जीत तय? जानिए संजय सरावगी ने क्यों किया ये दावा

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बांकीपुर से जीत का दावा किया है. संजय सरावगी ने इसके पीछे की वजह भी बताई है. उन्होंने मंगलवार (07 जुलाई) को बयान देते हुए कहा कि जब बांकीपुर की हालत बहुत खराब थी, तब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में यहां की सूरत पूरी तरह बदल गई है.

उन्होंने काम का जिक्र करते हुए कहा, “फोर लेन सड़कें बनीं, पार्क बने, एलिवेटेड रोड बने और अब मेट्रो भी वहां से गुजरने के लिए तैयार है. पटना महानगर और बिहार में इतना विकास हुआ है, जिसकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी.”

‘विपक्ष कहीं मुकाबले में नहीं’

संजय सरावगी ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बांकीपुर में विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं और वहां की जनता केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त कर रही है. भारतीय जनता पार्टी ने बांकीपुर विधायक को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया. इसलिए विपक्ष कहीं भी मुकाबले में नजर नहीं आ रहा है.

यह भी पढ़ें- बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्रकैद, पूरा मामला उड़ा देगा आपके होश

बांकीपुर को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए समर्थित उम्मीदवार भारी बहुमत से जीतेंगे. इसमें कोई संदेह नहीं है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से कुछ हासिल नहीं होता. आप आम जनता के बीच जाएं, वहां के नागरिकों से पूछें, वे बहुत उत्साहित हैं कि उनका विधायक (नितिन नवीन) राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गया है.

गिरिराज सिंह ने भी जीत का दावा किया

वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “बांकीपुर विधानसभा में बीजेपी का उम्मीदवार होगा. बांकीपुर की जनता ने नितिन नवीन को विधायक बनाया और पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया, जो हमारे लिए गर्व की बात है. बांकीपुर की जनता फिर से नितिन नवीन का सम्मान करेगी.”

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, ‘बिहारी बाबू होने के नाते मैं…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *