बहरीन धू-धू कर जल उठा! ईरान ने शेख ईसा एयरबेस पर किया बड़ा हमला, ड्रोन के जरिए भेजा गोला-बारूद

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग छिड़ गई है. ईरान ने अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम के दौरान दो जहाजों पर हमला कर दिया. इसके बाद अमेरिका ने मोर्चा खोल दिया. अब तेहरान ने पलटवार किया है. उन्होंने बुधवार (8 जुलाई) को बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया. ईरान ने बुशहर में दो सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.

ईरान ने बहरीन के शेख ईसा एयरबेस पर ड्रोन हमले का दावा किया है. ईरानी सेना का कहना है कि दक्षिणी ईरान पर अमेरिकी हमलों के जवाब में उसने बहरीन में शेख ईसा एयर बेस पर अमेरिकी बलों पर ड्रोन हमला किया। सेना ने कहा, ‘अमेरिका के साथ बेशर्मी से और बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन एक अपराध है, और क्षेत्र में सभी अमेरिकी अड्डे सैन्य ड्रोन के लिए वैध लक्ष्य होंगे।’

यह बयान बहरीन के उस बयान के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि बुधवार सुबह दूसरी बार सायरन बजाया गया. इससे पहले आईआरजीसी ने कहा था कि उसने ईरान के दक्षिणी प्रांतों पर हुए हमलों के जवाब में बहरीन और कुवैत में 85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.

ईरान ने बुशहर में दो सैन्य ठिकानों पर हमला किया

अहम बात यह है कि शेख ईसा एयरबेस के बाद ईरान ने बुशहर में दो सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया है. ईरान की अर्ध-आधिकारिक ‘फ़ार्स’ समाचार एजेंसी के अनुसार, प्रांतीय गवर्नर के सुरक्षा डिप्टी ने कहा कि ईरान के दक्षिणी बुशहर प्रांत में दो सैन्य ठिकानों पर दुश्मन के प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या रॉकेट) से हमला किया गया।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह बुशहर प्रांत के दश्ती काउंटी में एक बेस और चोगाडक शहर के पास एक अन्य बेस पर हमला किया गया. इन हमलों में अभी तक किसी के मारे जाने या घायल होने की कोई खबर नहीं है.

यह भी पढ़ें: E20 पेट्रोल को भूल जाइए, सरकार लाने जा रही है E25, E30 और E85 फ्यूल, ये है पूरा प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *