इजरायली प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी को लेकर न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी के बयान पर मचे बवाल के बीच अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अमेरिका में रहते हुए बेंजामिन नेतन्याहू को किसी भी हालत में गिरफ्तार नहीं किया जाएगा.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘इजरायल के प्रधान मंत्री इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के खिलाफ लड़ रहे हैं, जिसने हाल ही में 52,000 निर्दोष प्रदर्शनकारियों की हत्या कर दी है और पिछले 47 वर्षों से अमेरिकी सैनिकों और अन्य लोगों की हत्या कर रहा है। बेंजामिन नेतन्याहू को किसी भी हालत में गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. गिरफ्तारी के योग्य केवल वे लोग हैं जिन्होंने ईरान को मृत्यु और विनाश के इस अभूतपूर्व चक्र में धकेल दिया है, जिससे पूर्व राष्ट्रपतियों को वर्षों पहले ही निपट लेना चाहिए था!’
ममदानी के इस बयान से हंगामा मच गया
नेतन्याहू की गिरफ्तारी को लेकर मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने एक इंटरव्यू में इजरायली प्रधानमंत्री को लेकर बयान दिया. अमेरिकी और इजरायली मीडिया के मुताबिक, ममदानी ने शनिवार (18 जुलाई) को प्रकाशित एक साक्षात्कार में कहा कि उनका मानना है कि यदि प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए शहर आते हैं, तो उन्हें युद्ध अपराधों के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वे ऐसा करने के लिए कानूनों को बदलने की कोशिश नहीं करेंगे।
ममदानी ने क्या कहा?
मेयर ममदानी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू को हेग में रहना चाहिए. वह एक युद्ध अपराधी है जिस पर अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय द्वारा आरोप लगाया गया है। आप पाएंगे कि यह एक ऐसी राय है जिसे बहुत से लोग मानते हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि वर्षों से उनके कार्यों के कारण ऐसा हुआ है।’ आपको बता दें, ममदानी ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय द्वारा वांछित नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लागू करने के लिए न्यूयॉर्क पुलिस विभाग को भेजने का वादा किया था। इसमें नेतन्याहू और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल हैं।
क्या ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने को कहा है
इजरायली राजदूत ने किया पलटवार
अमेरिका में इजरायली राजदूत माइक वाल्ट्ज ने ममदानी पर पलटवार करते हुए कहा कि नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की आपकी मंशा कभी पूरी नहीं होगी। वाल्ट्ज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मेयर ममदानी, यूएनजीए के दौरान न्यूयॉर्क में पीएम नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की आपकी धमकी क्यों पूरी नहीं होगी? पहला, अमेरिका रोम संविधि का पक्षकार नहीं है, जो आईसीसी के अंतर्गत आता है। दूसरा, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय समझौता आने वाले शासनाध्यक्षों को राजनयिक सुरक्षा प्रदान करता है। तीसरा, राज्य प्रमुख की प्रतिरक्षा लागू होती है। चौथा, संघीय प्राधिकरण किसी भी स्थानीय महापौर की इच्छाओं को खत्म कर देता है। यह पूरी तरह से राजनीतिक ड्रामा है.
जहाज एमवी गोल्डन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से सदमा, जानिए सरकार ने क्या कहा?






Leave a Reply