अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आग एक बार फिर भड़क गई है. इस बार दो जहाजों पर हमले की शुरुआत ईरान ने ही की, जिसके बाद अमेरिका ने मोर्चा खोल दिया. अब ईरान ने इसका बदला ले लिया है. उसने कुवैत और बहरीन पर मिसाइलों से हमला किया. तेहरान ने वॉशिंगटन के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है. ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने हमलों के बाद कहा कि उनका देश कार्रवाई से जवाब देता है।
ईरान की सेना ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उसने अमेरिकी सेना पर मिसाइल हमले किए हैं. ईरानी सेना के मुताबिक ये कार्रवाई अमेरिका की आक्रामक कार्रवाई और सीजफायर तोड़ने के जवाब में की गई. यह दावा ऐसे समय में आया है जब फारस की खाड़ी में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरानी हमलों के बाद युद्धविराम खत्म होने की बात कही जा रही है.
तेहरान ने कुवैत-बहरीन को निशाना बनाया
ईरान के जवाबी हमलों ने अब कुवैत को भी निशाना बना लिया है. कुवैती सेना ने घोषणा की है कि वायु रक्षा प्रणाली ईरानी हवाई खतरों से निपटने के लिए काम कर रही है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए कहा गया है. पिछले 30 मिनट में कतर, बहरीन और कुवैत में हवाई अलर्ट जारी किया गया है और कुवैत के ऊपर कई इंटरसेप्टर देखे गए हैं. कतर के आंतरिक मंत्रालय का कहना है, ‘सुरक्षा जोखिम अधिक है और सभी को घर पर और सुरक्षित स्थानों पर रहना चाहिए।’
ट्रंप ने ईरान की सत्ता पर घातक हमला बोला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि वॉशिंगटन एक और रात सैन्य कार्रवाई कर सकता है. ट्रंप ने ईरान के बिजली संयंत्रों, अलवणीकरण संयंत्रों और खर्ग द्वीप जैसे रणनीतिक लक्ष्यों का भी उल्लेख किया। खर्ग द्वीप को ईरान के तेल निर्यात का मुख्य केंद्र माना जाता है। दोबारा युद्ध छिड़ने की आशंका पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने कल रात उन पर जोरदार हमला किया. शायद आज रात भी हम उन पर जोरदार हमला करेंगे.
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने किया ईरान का अपमान, उड़ाए रेलवे पुल, ट्रंप ने वीडियो शेयर कर कहा- ‘ये बदला है…’






Leave a Reply