एक तरफ ईरान पर भारी बमबारी, दूसरी तरफ युद्ध में इजरायल से दूरी, क्या है डोनाल्ड ट्रंप की ये नीति?

ईरान पर अमेरिका के हालिया हमले से एक बार फिर मध्य पूर्व में युद्ध छिड़ गया है. अमेरिका अब ईरान पर हमले में इजरायल को शामिल नहीं करना चाहता. ट्रंप प्रशासन को लगता है कि अगर इजराइल इस युद्ध में कूदा तो मध्य पूर्व में हालात खराब हो सकते हैं. इस हफ्ते अमेरिका ने आरोप लगाया था कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक वाणिज्यिक जहाज को निशाना बनाया था, जिसके चलते अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान में कई जगहों पर मिसाइलें दागीं.

अमेरिका इसराइल को युद्ध में शामिल नहीं करना चाहता

ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया, जिससे दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष और बढ़ गया है। सीएनएन ने इजरायली अधिकारियों के हवाले से कहा कि ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ चल रही सैन्य कार्रवाई में इजरायल की सीधी भागीदारी को रोकने की कोशिश कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा, ‘बेंजामिन नेतन्याहू चाहते हैं कि ईरान पर अमेरिकी हमले में इजरायल को भी शामिल किया जाए, लेकिन अमेरिका ऐसा नहीं चाहता है.’

इजरायली रक्षा मंत्री की चेतावनी

यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब गुरुवार (9 जुलाई, 2026) को इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज ने ईरान को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, ‘इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) अलर्ट पर है. हम सैन्य अभियान फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं, और इज़राइल ईरान के खिलाफ खतरों को कम करने के लिए स्वतंत्र रूप से हमला करने के लिए तैयार है। अगर हमें फिर से युद्ध में लौटना पड़ा तो हम और भी ताकत के साथ लौटेंगे।’ उन्होंने कहा कि जब तक हिजबुल्लाह के हथियार पूरी तरह से जब्त नहीं हो जाते तब तक इजरायली सेना लेबनान में ही रहेगी.

नौसैनिक नाकेबंदी चाहते हैं ट्रंप: रिपोर्ट

रिपोर्ट में सूत्र ने दावा किया है कि इजरायली सरकार को लगता है कि इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ बड़े पैमाने पर युद्ध नहीं चाहते हैं. इसमें कहा गया कि ट्रंप द्वारा उठाया गया यह कदम ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी को फिर से लागू करने के लिए हो सकता है. इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की. दोनों नेता विभिन्न मोर्चों पर अपने देशों के बीच समन्वय बनाए रखने पर सहमत हुए.

ये भी पढ़ें: ब्रह्मपुत्र मेगा डैम मचाएगा जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये डरावनी रिपोर्ट?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *