क्या टेस्ट में जो रूट और अंतरराष्ट्रीय रनों में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंगे?

सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. उसके बाद उनके कई रिकॉर्ड टूटते चले गए. टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का उनका रिकॉर्ड भी खतरे में है, क्योंकि जो रूट इसके काफी करीब पहुंच गए हैं. रूट सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 1808 रन दूर हैं. दूसरी ओर, विराट कोहली सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के मामले में ‘मास्टर ब्लास्टर’ का पीछा कर रहे हैं। यहां जानिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड बनाने से कितने दूर हैं विराट?

क्या विराट निकल पाएंगे आगे?

सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के ऐतिहासिक क्रिकेट करियर में 34,357 रन बनाए थे. सचिन के अधिकांश रन वनडे और टेस्ट प्रारूप में आए, क्योंकि वह भारत के लिए केवल एक टी20 मैच ही खेल सके। वहीं, विराट कोहली ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में काफी मैच खेले हैं, फिर भी सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के मामले में विराट अभी भी काफी पीछे हैं.

अगर विराट कोहली को सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड बनाना है तो उन्हें 6,142 रन और बनाने होंगे. चूंकि विराट कोहली ने टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है और सिर्फ वनडे मैच खेलकर वह शायद कभी भी विराट कोहली का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे. बहरहाल, विराट ने वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. सचिन तेंदुलकर ने 49 वनडे शतक लगाए थे, जबकि विराट अब तक 54 शतक लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: देखें: प्लेइंग इलेवन से बाहर होने पर टूट गए वैभव सूर्यवंशी, उनके रोने का वीडियो आपको इमोशनल कर देगा

क्या जो रूट तोड़ पाएंगे रिकॉर्ड?

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाने के लिए जो रूट को सिर्फ 1808 रन और बनाने होंगे. अगर जो रूट अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रख सके तो वह 2 साल के अंदर सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. रूट ने साल 2026 में अब तक 8 पारियों में 337 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है.

यह भी पढ़ें:

चेतेश्वर पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 बड़े कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *