15 वर्षीय भारतीय क्रिकेट बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए रविवार का दिन बेहद खास था। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद वह विंबलडन 2026 के मेन्स सिंगल्स फाइनल का लुत्फ उठाने के लिए लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब पहुंचे. इस मैच में इटली के जानिक सिनर ने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7 (7), 7-6 (2), 6-3, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता. इस दौरान वैभव के साथ पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह और ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी मौजूद थे. ब्लैक ब्लेजर, व्हाइट शर्ट, स्ट्राइप्ड टाई और काले चश्मे में वैभव का जेंटलमैन लुक भी चर्चा में रहा।
युवराज सिंह से मुलाकात पर क्या बोले वैभव?
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए वैभव ने युवराज सिंह के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा कि वह उनके आदर्श हैं. उन्होंने बताया, ‘जब मैं उनसे पहली बार मिला तो मुझे बहुत अच्छा लगा। मैंने उनसे बहुत सारी बातें की और उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया।’ अब मुझे उनसे लगातार सीखने का मौका मिल रहा है और यह भविष्य में मेरे लिए बहुत फायदेमंद होगा।’
अभिषेक शर्मा भी वैभव की बातों से सहमत दिखे. उन्होंने कहा, ‘मैं समझ सकता हूं कि वैभव कैसा महसूस कर रहे हैं, क्योंकि युवी पाजी मेरे भी आदर्श रहे हैं। जब मैं उनसे पहली बार मिला तो मुझे भी यही अहसास हुआ. मेरे लिए भी यह पहला विंबलडन है और युवी पाजी के साथ फाइनल देखना बहुत खास अनुभव है।
वैभव का लुक आखिरी वक्त पर तैयार हुआ था
इंटरव्यू के दौरान जब वैभव से उनके आउटफिट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए पूरा श्रेय अभिषेक शर्मा को दिया। वैभव ने कहा, ‘मैंने पहले से कुछ प्लान नहीं किया था। अंतिम समय में जो कुछ मिला, मैंने अभिषेक भाई से कहकर उसकी व्यवस्था कर ली और उसे पहनकर आ गया।
ये भी पढ़ें- VIRAT KOHLI: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, देखें लिस्ट
विंबलडन का यह पहला दौरा वैभव के लिए कई मायनों में यादगार रहा. इस दौरान उन्हें दुनिया के बड़े-बड़े खिलाड़ियों को करीब से देखने का मौका मिला और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों के साथ समय बिताकर सीखने का मौका भी मिला।
ये भी पढ़ें- FIFA वर्ल्ड कप 2026 में नया विवाद, डोनाल्ड ट्रंप के फोन के बाद चेयरमैन ने ‘चुपचाप’ बदल दी अमेरिकी खिलाड़ी की सजा!






Leave a Reply