एनआईए की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से मिला कनेक्शन, क्या था मकसद?

बिहार के सीतामढी से पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है. एनआईए (एनआईए) पुलिस से मिली रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बुधवार (15 जुलाई 2026) को कार्रवाई की. देश विरोधी गतिविधियों में शामिल और पाकिस्तान से संबंध रखने वाले इन दोनों युवकों को सीतामढी गढ़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार युवकों की पहचान मोहम्मद अखलाक (उम्र- 29 साल) और मोहम्मद अरमान (उम्र- 28 साल) के रूप में हुई है. गढ़ा थाने की पुलिस ने इन्हें टाकौर गांव से गिरफ्तार किया है. आतंकी संगठनों से संपर्क होने के पुख्ता सबूत मिले हैं. ये दोनों इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर राणा हुसैन के संपर्क में थे। उसके मोबाइल में एक पाकिस्तानी गैंगस्टर का नंबर मिला है.

इनका मकसद मॉब लिंचिंग करना, समाज में अशांति फैलाना और देशद्रोही कृत्य करना था. इन लोगों को पाकिस्तान से ही गाइड किया गया था. पाकिस्तानी गैंगस्टर्स द्वारा लगातार ट्रेनिंग दी जा रही थी.

यह भी पढ़ें- बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की खास तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो…3 लाख रुपये तक का इनाम भी

पुलिस ने क्या कहा?

सीतामढी पुलिस की ओर से की गयी कार्रवाई के बाद बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी पुष्टि की गयी है. बताया गया है कि तलाशी के दौरान इन युवकों के पास से तीन एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. शुरुआती जांच में बरामद मोबाइल फोन से संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप, विदेशी मोबाइल नंबरों से संपर्क और पाकिस्तान स्थित संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े डिजिटल सबूत मिले हैं.

गढ़ा थाने में मामला दर्ज

पुलिस का कहना है कि उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया देश विरोधी गतिविधि की योजना बनाने के साक्ष्य मिले हैं. बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक एवं तकनीकी जांच करायी जा रही है. मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच चल रही है। इस संबंध में जिले के गढ़ा थाना में कांड संख्या 78/26 दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें- छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने लगे नारे, जेडीयू दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *