क्या तीसरे वनडे के बाद रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? बीसीसीआई का ये फैसला बनेगा संन्यास की वजह!

रोहित शर्मा इंग्लैंड सीरीज के तीसरे वनडे के बाद संन्यास ले सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेल सकते हैं. मौजूदा सीरीज की बात करें तो रोहित शर्मा 2 पारियों में सिर्फ 37 रन ही बना पाए हैं. बताया जा रहा है कि चयनकर्ताओं ने रोहित को साफ कह दिया है कि वह टीम इंडिया के 2027 वर्ल्ड कप प्लान में शामिल नहीं हैं.

रोहित शर्मा लेंगे संन्यास!

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पिछले हफ्ते चयनकर्ताओं और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा के सामने विश्व कप की अपनी योजना स्पष्ट कर दी थी. चयन समिति यशस्वी जयसवाल जैसे युवा को मौका देना चाहती है, जो लंबे समय से अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं. चयनकर्ता 2027 वनडे विश्व कप की योजना में रोहित शर्मा को शामिल नहीं करने पर विचार कर रहे हैं.

इंग्लैंड सीरीज के दौरान रोहित शर्मा ने बीसीसीआई अधिकारियों से भी बात की और वे उन्हें विश्व कप की योजना से बाहर करने के फैसले से खुश नहीं हैं. रोहित अभी भी खेलना जारी रखना चाहते हैं. आपको बता दें कि रोहित ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. इसके बाद मई 2025 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया.

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंची थी. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती।

यह भी पढ़ें: कुमार संगकारा और विव रिचर्ड्स के बाद ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर बने विराट कोहली, दूसरे वनडे में रचा इतिहास

आखिरी मैच 19 जुलाई को

वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा. अभी केवल रिपोर्टें सामने आई हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं हुआ है।’ अगर रोहित 19 जुलाई को वनडे से संन्यास लेते हैं तो यह उनके 19 साल लंबे ऐतिहासिक क्रिकेट करियर का अंत होगा।

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने; टूट गया इस दिग्गज का रिकॉर्ड!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *