मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष में क्षेत्रीय देशों को भी हमलों का सामना करना पड़ रहा है. अब कुवैत ने ईरान की ओर से हमला करने का दावा किया है. कुवैत ने शुक्रवार को एक औपचारिक बयान जारी किया है.
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, कुवैत ने शुक्रवार को कहा कि ईरान ने बिजली और पानी को फिल्टर करने वाले डिसेलिनेशन प्लांट पर हमला किया, जिससे प्लांट को भारी नुकसान हुआ है. कुवैत में लगभग 90 प्रतिशत पीने का पानी अलवणीकरण से आता है।
कुवैत ने कहा- इससे छोटे रेगिस्तानी देश में जीवन को खतरा हो सकता है
कुवैत ने कहा है कि इसमें किसी भी तरह की रुकावट छोटे रेगिस्तानी देश में जीवन के लिए खतरा पैदा कर सकती है। कुवैत के बिजली, जल और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने हमले की जानकारी देते हुए कहा कि इससे आग लग गई और कई बिजली उत्पादन इकाइयों को नुकसान पहुंचा है.
इसके अलावा कुवैत ने कहा है कि आग बुझा दी गई है. क्षति का आकलन करने और संयंत्र को फिर से शुरू करने के लिए काम चल रहा है।
अमेरिका ने ईरान पर हमले तेज़ कर दिए
इधर, शुक्रवार सुबह अमेरिका ने तेहरान के खिलाफ कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है. अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपने हवाई हमलों से कई और पुलों और स्थलों को निशाना बनाया है। ईरान के एक अहम बंदरगाह पर बने टावर को भी ध्वस्त कर दिया गया है. यह कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी का हिस्सा है. इनमें उन्होंने होर्मुज़ पर पकड़ ढीली करने के लिए तेहरान पर दबाव बनाने के लिए ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमला करने की बात कही थी.
यह भी पढ़ें: क्या ईरान के खिलाफ युद्ध में कूदेगा पाकिस्तान? हौथी विद्रोहियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन






Leave a Reply