बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- ‘चुनाव आयोग ने…’

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. इस बीच चुनाव आयोग ने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को चुनाव चिन्ह स्कूल बैग दे दिया है. इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने दी है.

मनोज भारती ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हमारी पार्टी जन सुराज को चुनाव आयोग द्वारा ‘स्कूल बैग’ चुनाव चिन्ह मिला है. उन्होंने बताया कि प्रत्याशी प्रशांत किशोर का चुनाव चिन्ह मतपत्र पर क्रमांक 9 पर होगा.

आपको बता दें कि पटना जिले की इस हाईप्रोफाइल सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग होगी. पिछले साल जन सुराज के उम्मीदवार इसी स्कूल बैग चुनाव चिन्ह के साथ बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े थे.

यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘उनका सम्मान करें लेकिन जिस तरीके से…’

‘बीजेपी कर रही है आचार संहिता का उल्लंघन’

उधर, बांकीपुर उपचुनाव के बीच जन सुराज पार्टी ने शुक्रवार को बीजेपी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया और चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की. इस सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बीजेपी उम्मीदवार को चुनौती दे रहे हैं.

जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पार्टी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) को एक ज्ञापन सौंपा है.

उन्होंने कहा कि ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा कार्यकर्ता नगर निगम कर्मचारियों के भेष में पटना की सड़कों पर घूम रहे हैं. वे घरों की दीवारों से हमारे पोस्टर और बैनर हटा रहे हैं, जबकि हमने उन्हें लगाने के लिए मकान मालिकों से अनुमति ली थी।’

‘चुनाव आयोग को हस्तक्षेप करना चाहिए’

भारती ने आरोप लगाया कि बाद में उन्हीं दीवारों पर बीजेपी के पोस्टर और बैनर लगाए जाने लगे. उन्होंने कहा कि जब हमने खुद को नगर निगम कर्मचारी बताने वाले कुछ लोगों से उनका पहचान पत्र मांगा तो वे वहां से भाग गये. आदर्श आचार संहिता के इस गंभीर उल्लंघन को रोकने के लिए चुनाव आयोग को हस्तक्षेप करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: राजद नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर क्या बोले जीतन राम मांझी? ‘जाति है…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *