भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल वनडे बल्लेबाज और क्रिकेट हिटमैन रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर के खत्म होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो रोहित न सिर्फ शानदार यादें छोड़ जाएंगे बल्कि वनडे क्रिकेट के कुछ ऐसे ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी छोड़ जाएंगे, जिन्हें तोड़ना आने वाली पीढ़ियों के लिए काफी मुश्किल माना जाएगा।
वनडे में 264 रन…जो आज भी अटूट है
साल 2014 में रोहित शर्मा ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया था. इस दौरान उन्होंने 33 चौके लगाए, जो एक वनडे पारी में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा चौके हैं. आज भी किसी बल्लेबाज के लिए अकेले 250 से ज्यादा रन बनाना अविश्वसनीय माना जाता है.
एक ही विश्व कप में 5 शतक
रोहित शर्मा ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप में ऐसी बैटिंग परफॉर्मेंस दी, जिसे आज भी याद किया जाता है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में पांच शतक लगाकर एक विश्व कप में सर्वाधिक शतकों का विश्व रिकॉर्ड बनाया। इतने बड़े मंच पर आज तक कोई भी बल्लेबाज इतनी निरंतरता नहीं दिखा पाया है.
ये भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: फाइनल से पहले बढ़ी स्पेन की चिंता, दो स्टार खिलाड़ी घायल, क्या खेल पाएंगे?
वनडे के ‘सिक्सर किंग’
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 364 छक्के लगाए हैं और शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा है। खास बात ये थी कि उन्होंने अफरीदी से भी कम पारियों में ये उपलब्धि हासिल की. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की यही पहचान उन्हें वनडे इतिहास के सबसे खतरनाक ओपनरों में से एक बनाती है.
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा को संन्यास नहीं बल्कि 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहिए, पढ़ें कोच दिनेश लाड ने क्या कहा?






Leave a Reply