बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर बिहार का सियासी पारा गरम है. उपचुनाव में मुख्य रूप से बीजेपी, जनसुराज और राजद उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है. बीजेपी ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है और 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है. अब राजद प्रवक्ता और पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव ने बीजेपी को घेरा है. उन्होंने राजद प्रत्याशी की जीत का दावा करते हुए कहा कि विरोधियों के तंबू-शामियाना भी हवा में उड़ जायेंगे.
राजद को मिल रहे जनसमर्थन से डरी हुई है भाजपा- शक्ति सिंह यादव
राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा
‘राजद ने सिर्फ मंदिर में घंटी बजाई और पूरा एनडीए बेचैन है’
उन्होंने कहा, “किसी भ्रम में मत रहिए! अभी राष्ट्रीय जनता दल ने सिर्फ मंदिर की घंटी बजाई है और पूरा एनडीए बेचैनी में है। अभी तहज्जुद की नमाज बाकी है, जब पढ़ी जाएगी तो आप दूर-दूर तक नजर नहीं आएंगे। क्या दलित, अति पिछड़ा, अल्पसंख्यक और यादव समाज आपके गुलाम हैं? या ब्राह्मण, भूमिहार, राजपूत और लाला समाज बीजेपी के सेवक हैं?”
विरोधियों के तंबू-शामियाना उड़ जाएंगे- शक्ति सिंह यादव
जीत का दावा करते हुए राजद नेता ने कहा, ”मैं सीधे तौर पर कह रहा हूं, चुनाव के आखिरी दिनों में जब बांकीपुर में ‘मौरंगिया हवा’ चलेगी, तो विरोधियों के तंबू-शामियान उड़ जायेंगे और सभी लोग अपने-अपने घरों में क्वारंटाइन हो जायेंगे. चारों तरफ सिर्फ जनता और राष्ट्रीय जनता दल की हरियाली ही हरियाली दिखेगी.
ढहने वाला है बीजेपी का किला- शक्ति सिंह यादव
इससे पहले शनिवार (18 जुलाई) को भी राजद नेता शक्ति यादव ने दावा किया था कि बीजेपी का किला ध्वस्त होने वाला है. उन्होंने कहा, ”बीजेपी ने राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता के डर से अपना उम्मीदवार बदला.” तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जनता को एक अच्छा प्रतिनिधि मिलने जा रहा है. बांकीपुर के दलित-पिछड़े मुसलमान भाजपा को नकार कर राजद प्रत्याशी को जीत का माला पहनाने जा रहे हैं. आपको बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा. जबकि नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे.
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस






Leave a Reply