क्या इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? खाता भी नहीं खुल सका

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं. पूरी सीरीज के दौरान कुछ खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका मिला, लेकिन वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी वनडे सीरीज में चयनकर्ता टीम में बड़े बदलाव कर सकते हैं. आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिनकी वनडे टीम से छुट्टी हो सकती है.

गुरनूर बराड़

गुरनूर बरार के लिए यह सीरीज काफी उतार-चढ़ाव भरी रही. उन्होंने तीन मैचों में चार विकेट लिए और 26 रन भी बनाए, लेकिन लॉर्ड्स में खेले गए निर्णायक मैच में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 97 रन खर्च किए. यह लॉर्ड्स में किसी भारतीय गेंदबाज का सबसे महंगा स्पैल बन गया।

वाशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर इस सीरीज में न तो बल्ले से कोई प्रभाव डाल सके और न ही गेंद से कोई खास योगदान दे सके. इसके अलावा सीरीज के दौरान चोट के कारण बाहर होना भी उनके लिए बड़ा झटका साबित हुआ. लगातार फिटनेस समस्याओं और खराब प्रदर्शन को देखते हुए उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं.

ईशान किशन

केएल राहुल के बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किए गए इशान किशन को दो मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके. दोनों मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 15 रन निकले. ऐसे में आगामी सीरीज के लिए उनकी जगह खतरे में मानी जा रही है.

शिवम दुबे

पहले दो मैचों में ऑलराउंडर शिवम दुबे को मौका मिला. गेंदबाजी में उन्होंने जरूर 12 ओवर में दो विकेट लिए, लेकिन बल्लेबाजी में वह पूरी तरह फ्लॉप रहे। पूरे दौरे के दौरान वह अपना खाता भी नहीं खोल सके. ऐसे में इनकी उपयोगिता पर सवाल उठना तय है.

ये भी पढ़ें- श्रीलंका फतह करने का टीम इंडिया का मास्टरप्लान, टेस्ट सीरीज से पहले खेलेगी 4 दिन का खास मैच, पूरा शेड्यूल जारी

प्रिंस यादव

हर्षित राणा के स्थान पर टीम में शामिल किये गये प्रिंस यादव भी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. उन्हें एक मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 10 ओवर में 79 रन दे दिये. विकेट लेने में भी वह कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके. ऐसे में उनका आगामी वनडे टीम में जगह बनाना मुश्किल माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- कलकत्ता HC ने बलात्कार के आरोप में इस आईपीएल क्रिकेटर की गिरफ्तारी का आदेश दिया, जानिए कौन है वह खिलाड़ी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *