जहाज एमवी गोल्डन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से सदमा, जानिए सरकार ने क्या कहा?

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना हो रहे एमवी गोल्डन लियो नाम के जहाज पर हमला हुआ, जिसमें चालक दल के 4 भारतीय सदस्यों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है. विदेश मंत्रालय ने बताया कि जब हमला हुआ तो जहाज पर 17 क्रू मेंबर्स मौजूद थे, जिनमें से 5 भारतीय थे।

विदेश मंत्रालय का बयान

विदेश मंत्रालय ने कहा, ’19 जुलाई 2026 की शाम एमवी गोल्डन लियो जहाज पर ओडेसा बंदरगाह से निकलते समय हमला किया गया था. उस जहाज पर 5 भारतीय नागरिक भी थे. दुर्भाग्य से चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है. केवल एक ही गंभीर मामला है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हम यूक्रेन की स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम मारे गए भारतीय नागरिकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायल भारतीय नागरिकों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘भारत ऐसे हमलों की निंदा करता है और दोहराता है कि वाणिज्यिक शिपिंग को निशाना बनाना और निर्दोष नागरिकों के जीवन को खतरे में डालना या नेविगेशन और व्यापार की स्वतंत्रता में बाधा डालना निंदनीय है और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।’

यूक्रेनी नौसेना ने क्या कहा?

यूक्रेनी नौसेना के अनुसार, रूस ने गिनी-बिसाऊ-ध्वज वाले जहाज गोल्डन लियो पर तीन क्रूज मिसाइलों से हमला किया। इस जहाज पर मक्का था और भारत और सीरिया के क्रू सदस्य सवार थे. हमले के कारण जहाज में आग लग गई. यूक्रेन के बंदरगाह प्राधिकरण ने कहा कि बचाव अभियान पूरी रात जारी रहा. कुल 9 चालक दल के सदस्य और एक जहाज के पायलट की मौत हो गई।

हाल के हफ्तों में यूक्रेन और रूस ने एक-दूसरे पर हमले तेज़ कर दिए हैं. यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि इस महीने अब तक रूसी हमलों में 28 लोग मारे गए हैं। सोमवार को, रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में एक बस पर यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यूक्रेनी शहरों पर रूसी हमलों में कम से कम आठ लोग घायल हो गए।

Priyanka Mehta

Priyanka Mehta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *