30 जुलाई को पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है. इस बीच बीजेपी ने प्रशांत किशोर के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है. मंगलवार (जुलाई 21, 2026) को बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने पटना में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और बताया कि प्रशांत किशोर उपचुनाव में करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रहे हैं, जबकि विधानसभा में अधिकतम चुनाव खर्च 40 लाख रुपये तक सीमित है।
बैठक के बाद बीजेपी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को सारे सबूत दे दिए हैं. चुनाव आयोग से इसकी जांच ईडी से कराने की मांग की गई है. उनके (प्रशांत किशोर) विदेश में भी कई खाते हैं. उनके पास कोई जनसमर्थन नहीं है. वह केवल फर्जी खातों से और एआई के माध्यम से खर्च करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
‘प्रभावशाली लोगों को भुगतान किया जा रहा है’
शाहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया कि चुनावी खर्च छुपाने के लिए अलग-अलग कंपनियों के जरिए सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर प्रभावशाली लोगों को भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सिंपल सेंस एनालिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड और न्यूज लाइटहाउस एलएलपी जैसी कंपनियों के जरिए चुनाव अभियान चलाया जा रहा है, जबकि ये कंपनियां प्रशांत किशोर से जुड़ी हुई प्रतीत होती हैं।
यह भी पढ़ें- CJP प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ‘जब प्रधानमंत्री…’
मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव आयोग के सामने ऐसे कई सोशल मीडिया अकाउंट का ब्योरा पेश किया है, जिनका लोकेशन देश से बाहर है. उन्होंने आरोप लगाया कि विदेश से संचालित अकाउंट्स के जरिए बिहार के राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने और नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है.
विधायक जीवेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर चुनावी खर्च से जुड़े लोक प्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव आयोग को सभी जरूरी दस्तावेज मुहैया करा दिए हैं, जिनमें चुनावी खर्च और कथित वित्तीय लेनदेन से जुड़े तथ्य शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- CJP के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज पर जेडीयू विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, ‘छात्रों…’






Leave a Reply