केंसिंग्टन ओवल में खेले गए पांचवें वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हरा दिया. जीत के बाद कप्तान शाई होप ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की. उन्होंने कहा कि कैरेबियाई टीम ने इस सीरीज में जबरदस्त संघर्ष किया.
पांचवें वनडे में जीत के बावजूद वेस्टइंडीज को सीरीज में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद कप्तान होप ने टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, “हमने इस सीरीज में शानदार संघर्ष किया. पिछली कुछ सीरीज की तुलना में इस सीरीज में हमारा प्रदर्शन ज्यादा अच्छा रहा. हमने अहम मौकों को भुनाया. गुयाना में कुछ अहम मौके थे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यही करना होता है. पिछले मैच में हमने वह कैच छोड़ा, जो हमें महंगा पड़ा. हम और रन बना सकते थे. ईमानदारी से कहूं तो हम पर्दे के पीछे काफी मेहनत कर रहे हैं. असली चीज तो मुश्किल है.” हम समय पर वहां पहुंचेंगे और हमें खुद को लाल गेंद प्रारूप के लिए तैयार करना होगा।’
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM 1st T20 Date, Time, Live Streaming: भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20 कितने बजे शुरू होगा, जानिए लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग विवरण
न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 269 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने 47.3 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया. कैरेबियन टीम की ओर से शेरफेन रदरफोर्ड और शिमरोन हेटमायर शानदार फॉर्म में दिखे और दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली. रदरफोर्ड ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए. वहीं हेटमायर 64 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे. हेटमायर ने 107 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी पारी में 2 चौके और 4 छक्के लगाए.
इससे पहले न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 268 रन बनाए. टीम की ओर से निक केली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों की अहम पारी खेली, जबकि टॉम लैथम ने 71 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 69 रन बनाए. विल यंग ने भी अर्धशतक लगाया और 63 गेंदों में 56 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें- अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंखें…टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने टीम इंडिया को दी चेतावनी






Leave a Reply