अमेरिका स्थित एक अधिकार समूह के कार्यकर्ताओं ने आमरण अनशन कर रहे सोनम वांगचुक के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए न्यूयॉर्क और सैन जोस में प्रदर्शन किया। वांगचुक राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) परीक्षा में अनियमितताओं और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर दिल्ली में आमरण अनशन पर हैं।
‘हिंदू फॉर ह्यूमन राइट्स’ के कार्यकर्ता सोमवार शाम न्यूयॉर्क शहर के यूनियन स्क्वायर और सैन जोस में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्र हुए। उनके हाथों में तख्तियां थीं जिन पर वांगचुक के समर्थन में नारे लिखे थे. कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की.
‘हिंदू फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि इसी तरह के प्रदर्शन लंदन में भारतीय उच्चायोग और डबलिन में भारतीय दूतावास के बाहर भी किए गए। बयान में कहा गया, “हमारे विरोध प्रदर्शन ने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि चाहे न्यूयॉर्क, लंदन, सैन जोस या डबलिन में, भारतीय छात्रों के साथ निष्पक्ष और सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए।”
यूरोप में भी प्रदर्शन
हिंदूज़ फ़ॉर ह्यूमन राइट्स और आज़ादी प्रोजेक्ट जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों की ओर से वागनचुक के समर्थन में अमेरिका के अलावा यूरोप के कई देशों में भारतीय उच्चायोग और दूतावासों के बाहर प्रदर्शन किया गया। बयान में कहा गया है कि भारत के युवा ईमानदार जवाब और ऐसा भविष्य चाहते हैं जिस पर वे भरोसा कर सकें। भारतीय नागरिकों को खुली बातचीत और सुधार का अधिकार है और अब समय आ गया है कि भारत सरकार जवाबदेही स्वीकार करे।
भारत सरकार से अपील
हिंदू फॉर ह्यूमन राइट्स ने इस सप्ताह की शुरुआत में भारत सरकार से वांगचुक और अन्य प्रदर्शनकारियों से बात करने की अपील की थी, जो एनईईटी परीक्षा के संचालन में कथित अनियमितताओं को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। 3 हफ्ते से ज्यादा समय तक भूख हड़ताल करने के कारण वांगचुक की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया. दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.
ये भी पढ़ें
‘जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप’, ऐलान, फैसले से भारत को होगा गंभीर नुकसान!






Leave a Reply