वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने अर्धशतक का खास अंदाज में जश्न मनाया, उन्होंने अपने हाथों से ए बनाया. 15 साल के इस बल्लेबाज का यह पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक है, जो उनके चौथे मैच में आया. इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों में फ्लॉप होने के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया था. इस अर्धशतक में वैभव ने कई रिकॉर्ड बनाए. उनके सेलिब्रेशन की बात करें तो यह आईपीएल 2026 के दौरान चर्चा में आया था, जो उन्होंने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैच में किया था. इसके बाद उन्होंने खुद इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया.
वैभव सूर्यवंशी ने बताया था कि ये खास सेलिब्रेशन उनकी मां के लिए है, जिनका नाम ए से शुरू होता है. बता दें कि उनकी मां का नाम आरती है. उन्होंने कहा था, ”यह जश्न मेरी मां के लिए है, उनका नाम ए से शुरू होता है.
18 गेंदों में फिफ्टी
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया. इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 4 छक्के और इतने ही चौके लगाए. अर्धशतक बनाने के बाद वह अगली गेंद पर कैच आउट हो गए, उनका विकेट रिचर्ड नगारवा ने लिया। वैभव भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।
यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे की हार से निराश कप्तान सिकंदर रजा, कहा- ‘मैंने ऐसा नहीं सोचा था…’
भारत 7 विकेट से जीता
126 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का पहला विकेट 23 के स्कोर पर गिरा. अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला, उन्होंने 1 रन बनाया वो भी 8 गेंद खेलकर. दूसरे ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने तेज अर्धशतक जमाया. वह 18 गेंदों में अर्धशतक बनाकर आउट हुए. ईशान किशन ने 35 रन और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 28 रन बनाए. भारत ने 14वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत हासिल की.
यह भी पढ़ें- शुबमन गिल, तेंदुलकर से लेकर सुरेश रैना तक, जानें छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर
इससे पहले श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. मयंक यादव ने मैच की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट कर रिकॉर्ड बना दिया. दूसरे ओपनर बेन कुरेन को प्रिंस यादव ने अपना शिकार बनाया. 32 के स्कोर पर जिम्बाब्वे के 4 विकेट गिर गए थे, कप्तान सिकंदर रजा (4) भी फ्लॉप रहे। निचले क्रम के बल्लेबाज रयान बर्ल (26), वेस्ले (39) और मारुमनी (27) की पारियों की बदौलत मेजबान टीम 125 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। भारत के लिए मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लिए। शिवम दुबे और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिया.






Leave a Reply