भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसके लिए बीसीसीआई ने टीम की घोषणा कर दी है. अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जड़ेजा की वापसी हुई है, इसमें जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं लेकिन उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करता है। शुभमान गिल की कप्तानी वाली ये टीम फेवरेट है, लेकिन श्रीलंका अपने घर में भारत को चौंका सकती है. आइए जानते हैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट टेबल में फिलहाल दोनों टीमें कहां हैं? किसने कितने मैच खेले हैं और कितने जीते हैं?
श्रीलंका ने WTC 2025-27 चक्र में केवल 4 मैच खेले हैं, जिनमें से उनके 2 मैच ड्रा रहे हैं। उन्होंने 1 जीता है और 1 हारा है। श्रीलंका 20 अंकों और 41.67 के जीत प्रतिशत के साथ तालिका में आठवें स्थान पर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 4 मैच जीतने वाली इंग्लैंड भी श्रीलंका से पीछे है. दरअसल यहां जीत के प्रतिशत के आधार पर स्थिति तय होती है. इंग्लैंड ने 13 में से 4 मैच जीते हैं और 8 हारे हैं, उनकी जीत का प्रतिशत 24.36 है।
WTC पॉइंट टेबल में कहां है टीम इंडिया?
भारतीय टीम ने WTC 2025-27 चक्र में कुल 9 मैच खेले हैं। टीम ने इंग्लैंड दौरे से शुरुआत की, फिर वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेली। साउथ अफ्रीका ने भारत को भारत में हराया था, जो टीम इंडिया के लिए शर्मनाक रिकॉर्ड था.
ये भी पढ़ें- कौन हैं सारांश जैन? पहली बार भारत की टेस्ट टीम में जगह मिली
टीम इंडिया ने 9 में से 4 मैच जीते हैं और इतने ही हारे हैं। 1 मैच ड्रा रहा है. 52 अंकों और 48.15 के जीत प्रतिशत के साथ, भारत WTC अंक तालिका में 5वें स्थान पर है। भारत से ऊपर बांग्लादेश है, जिसने 4 में से 2 मैच जीते हैं और उनका जीत प्रतिशत 58.33 है. तीसरे स्थान पर 72.22 जीत प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड है, जिसने 6 में से 4 मैच जीते हैं।
टॉप-2 कौन
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट टेबल में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है, जिसने 8 में से 7 मैच जीते हैं और 1 हारा है। ऑस्ट्रेलिया की जीत का प्रतिशत 87.50 है। दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है, जिसने 4 में से 3 मैच जीते और 1 हारा है। अफ्रीका का जीत प्रतिशत 75.00 है।
यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, जड़ेजा बाहर!






Leave a Reply