‘जैसा करोगे, वैसा भरोगे’ कहने वालों का चेहरा लंगूर जैसा लग रहा था! तेज प्रताप यादव का तंज

जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव रिहाई के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं. अब उन्होंने विपक्षी नेताओं और आलोचकों पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर एक बंदर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-

“कल तक कुछ लोग सोशल मीडिया पर ‘ऐसा ही करने’ की सलाह दे रहे थे। आज समय ऐसा बदल गया है कि वही लोग खुद जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं। उनके चेहरे की चमक गायब है और स्थिति ऐसी है कि चेहरा लंगूर जैसा हो गया है। सच तो यह है- समय सबसे बड़ा न्यायाधीश है, और हर किसी को एक दिन अपने कर्मों का हिसाब देना पड़ता है।”

‘प्रशांत किशोर जेन-जेड के हीरो हैं, बिहार का चेहरा’ शत्रुघ्न सिन्हा बोले- PK को जिताएं

छात्र आंदोलन के दौरान तेज प्रताप को गिरफ्तार किया गया था

तेज प्रताप यादव को 25 जुलाई की रात छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया था. रिहाई के बाद मंगलवार को वह सीधे कौटिल्य नगर स्थित अपने आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मां राबड़ी देवी, पिता लालू प्रसाद यादव और भाई तेजस्वी यादव से मुलाकात की. रिहाई के बाद तेज प्रताप अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताकर अपने आवास लौट आये.

तेजस्वी का हमला

गिरफ्तारी के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर तीखा हमला बोला था और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी थी. फिलहाल राजनीतिक गलियारों में तेज प्रताप यादव के इस पोस्ट की खूब चर्चा हो रही है. राजद समर्थक इसे तेज प्रताप को कड़ा जवाब बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे सामान्य राजनीतिक बयानबाजी मान रहा है. तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी और रिहाई का मुद्दा इन दिनों बिहार की राजनीति में चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

राहुल गांधी के आरोप पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, ‘ये सोनिया जी का…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *