रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल के पिछले 2 संस्करण (2025-2026) की चैंपियन है, वह लगातार 2 खिताब जीतने वाली तीसरी टीम है। इससे पहले आरसीबी 17 साल तक एक बार भी चैंपियन नहीं बनी थी. अब टीम ने मैदान के बाहर बिजनेस की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है. 2026 ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट के मुताबिक, आरसीबी पहली क्रिकेट टीम बन गई है जिसकी ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन डॉलर के पार पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरसीबी की ताजा ब्रांड वैल्यू 312 मिलियन डॉलर आंकी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 2,985 करोड़ रुपये है।
हुलिहान लोकी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि आईपीएल की बिजनेस एंटरप्राइज वैल्यू में भी पिछले साल की तुलना में 11.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो अब 20.6 बिलियन डॉलर हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल की स्टैंडअलोन ब्रांड वैल्यू में 10.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो 4.3 अरब डॉलर तक पहुंच गई है. पिछले 3 सालों में आईपीएल की ब्रांड वैल्यू 1.1 अरब डॉलर बढ़ी है.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ब्रांड वैल्यू पिछले साल 269 मिलियन डॉलर थी, जो एक साल में 16 प्रतिशत बढ़ी है। फ्रेंचाइजी लगातार दूसरे साल सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू वाली टीम बनी हुई है। आरसीबी की ब्रांड वैल्यू 312 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है. सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू वाली टीमों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस है। MI की ब्रांड वैल्यू 264 मिलियन डॉलर है।
यह भी पढ़ें- हुआ कमाल, इस टीम ने वैभव सूर्यवंशी को बनाया उपकप्तान
सीएसके की ब्रांड वैल्यू क्या है?
सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू की सूची में कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरे स्थान पर है। केकेआर की ब्रांड वैल्यू 245 मिलियन डॉलर है। चौथे स्थान पर 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स है. सीएसके की ब्रांड वैल्यू 244 मिलियन डॉलर है।
यह भी पढ़ें- CWG 2026 में भारत का तीसरा गोल्ड, बॉक्सिंग में 10 पदक पक्के
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ा आईपीएल का दबदबा
JioHotstar डेटा के मुताबिक, पिछला संस्करण (आईपीएल 2026) 1.06 बिलियन स्क्रीन तक पहुंचा था। कुल दर्शकों की संख्या में 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. हालाँकि, पारंपरिक टीवी रेटिंग में 18.8% की गिरावट आई।






Leave a Reply