‘पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज़ नहीं है’, भारत ने अमेरिका की NYT को सुनाई खरी-खोटी

न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को पाकिस्तानी कश्मीर बताए जाने पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है. भारत ने इसे भ्रामक और ग़लत बताया है और दोहराया है कि यह क्षेत्र भारत का अभिन्न अंग है. भारत ने साफ कर दिया कि पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं है.

न्यूयॉर्क टाइम्स ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में झड़पों और स्थानीय चुनावों पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें कहा गया कि मीरपुर में हिंसा तब भड़की जब पुलिस की संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी के सदस्यों के साथ झड़प हुई। यह एक नागरिक अधिकार समूह है जो पुलिस की बर्बरता के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहा था.

इसमें यह भी कहा गया कि हाल की अशांति में गोली लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और हिंसा की स्वतंत्र जांच के लिए पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग की मांग का भी उल्लेख किया गया। भारतीय दूतावास ने कहा, “पाकिस्तान ने इन केंद्र शासित प्रदेशों के कुछ हिस्सों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। वह अब कब्जे वाले क्षेत्रों के लोगों के खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल कर रहा है।”

‘पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज़ नहीं’
भारतीय दूतावास ने न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों को खारिज करते हुए कहा, “कोई पाकिस्तानी कश्मीर नहीं है, केवल ‘पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर’ है।” दूतावास ने दोहराया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और लद्दाख हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहे हैं, हैं और रहेंगे।

JAAC पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है
स्थानीय अधिकारियों और स्वतंत्र एजेंसियों के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट में न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा कि जून में शुरू हुई हिंसक झड़पों में अब तक कम से कम 30 लोग मारे गए हैं. PoK की तथाकथित विधानसभा की 12 विवादित सीटों को लेकर कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का ज्वाइंट फोरम (JAAC) लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है. जेएएसी का आरोप है कि सत्ता प्रतिष्ठान इन सीटों का इस्तेमाल अपनी पसंद के व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाने के लिए करता है.

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में चल रहे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान के आर्थिक शोषण, अपने लोगों को मौलिक अधिकारों से वंचित करने और उसके प्रशासनिक दमन का परिणाम हैं।

इनपुट भाषा

ये भी पढ़ें

बीजेपी की सहयोगी एसकेएम ने संसद में छात्रों के विरोध प्रदर्शन का बचाव किया, क्या कहा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *