डॉक्टरों को पीटने वाले नेताओं को हिरासत में लिया जाना चाहिए, खुलेआम घूमने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

‘क्रीमी लेयर’ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सरकार मुश्किल में

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र में राजनीतिक दलों के सदस्यों द्वारा डॉक्टरों की पिटाई की बढ़ती घटनाओं पर सोमवार को चिंता जताई और सरकार को ऐसे राजनेताओं को तुरंत हिरासत में लेने का निर्देश दिया।शीर्ष अदालत की यह टिप्पणी महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक स्वास्थ्य सुविधा केंद्र में शिवसेना पदाधिकारियों द्वारा कथित तौर पर डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के एक दिन बाद आई है।यह घटना कथित तौर पर रविवार तड़के हुई जब दही हांडी उत्सव के दौरान घायल हुए एक व्यक्ति को छुट्टी देने को लेकर राहत अस्पताल के गलियारे में हंगामा मच गया।पालघर पुलिस ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के सदस्यों सहित कम से कम 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, उनमें से एक ने एक रिसेप्शनिस्ट को भी थप्पड़ मारा और जब एक महिला कर्मचारी ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो उसे धमकी दी।अस्पताल के एक कर्मचारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन सांखे, शहर प्रमुख राहुल घरत और अन्य लोग अस्पताल के आपातकालीन विभाग में घुस गए और डॉक्टरों के साथ बहस करने लगे। बीच-बचाव करने की कोशिश करने वाली एक रिसेप्शनिस्ट को सीसीटीवी फुटेज में थप्पड़ मारते देखा गया।

टिप्पणियों में अपने विचारों का साझा करें