मुंबई: बैंक ऑफ इंडिया ने किशोर बियानी के फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड के 575.4 करोड़ रुपये के बकाया खाते को धोखाधड़ी घोषित कर दिया है और सोमवार को आरबीआई को इसकी सूचना दी है। बैंक ने पूरी बकाया राशि के लिए प्रावधान किया है. फ्यूचर एंटरप्राइजेज को फरवरी 2023 में एनसीएलटी की मुंबई पीठ द्वारा कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया में शामिल किया गया था।
