भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच बुधवार 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले सकती है. पहला मुकाबला धर्मशाला में हुआ, जहां बारिश से प्रभावित मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की.
पहले मैच में डेब्यूटेंट गुरनूर बरार ने 3 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत में बड़ा योगदान दिया था. वहीं बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 84 रन की मैच जिताऊ पारी खेली. अब टीम इंडिया दूसरे वनडे के लिए लखनऊ पहुंच चुकी है. यहां जानें लखनऊ वनडे के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में क्या बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
भारतीय टीम टेस्ट जीत चुकी है और वनडे सीरीज भी जीतने की स्थिति में दिख रही है. इसलिए दूसरे वनडे में टीम इंडिया में एक-दो बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आपको बता दें कि यशस्वी जयसवाल, कुलदीप यादव और प्रिंस यादव ही बेंच पर बैठे हैं.
क्या टीम इंडिया करेगी बदलाव?
यशस्वी जयसवाल काफी समय से वनडे टीम में अपनी जगह का इंतजार कर रहे हैं. कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें नंबर 3 पर मौका मिल सकता है, लेकिन पहले वनडे में इशान किशन ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी की. ईशान ने 34 रन की पारी खेलकर टीम मैनेजमेंट को कहीं न कहीं प्रभावित किया है. जयसवाल को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ सकता है. कुलदीप यादव भी बाहर बैठे रह सकते हैं, क्योंकि बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी विकल्प के तौर पर आए हर्ष दुबे ने पहले वनडे में तीन विकेट लिए थे. दूसरे वनडे में भी उन्हें मौका मिल सकता है.
प्रिंस यादव वो विकल्प हैं, जो घरेलू क्रिकेट और फिर आईपीएल 2026 में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन उनका डेब्यू तभी हो सकता है, जब गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह में से किसी एक को बाहर किया जाए.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुबमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
यह भी पढ़ें:
मैदान पर हाथापाई के बाद बढ़ी वैभव सूर्यवंशी की मुश्किलें, जानें ICC के नियम और क्या हो सकता है फैसला?






Leave a Reply