BAN vs ZIM: नाहिद राणा बने रफ्तार के नए बादशाह, 6 विकेट लेकर जिम्बाब्वे में मचाया कहर

हरारे में खेले गए पहले वनडे में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अपनी रफ्तार और सटीक गेंदबाजी से मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने अकेले ही जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया और अपने करियर का यादगार प्रदर्शन किया.

60 गेंदों में कहर बरपाया

टॉस के बाद बांग्लादेश की टीम पहले गेंदबाजी करने आई और नाहिद राणा ने शुरुआत से ही बढ़त दिला दी. उन्होंने अपने पूरे 10 ओवर फेंके. सिर्फ 21 रन दिए. 2 मेडन ओवर फेंके और 6 बल्लेबाजों को आउट किया. उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 2.10 का रहा.

ये भी पढ़ें- क्या वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन.

यह नाहिद राणा का वनडे क्रिकेट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. यह वनडे इतिहास में किसी भी बांग्लादेशी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन बन गया।

बड़े-बड़े बल्लेबाज भी नहीं टिक सके

नाहिद राणा ने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया. उन्होंने कप्तान सिकंदर रजा को महज 1 रन पर आउट कर दिया. इसके अलावा कैइया. वेस्ली मधेवेरे. क्लाइव मदांडे. ब्रैड इवांस और रिचर्ड नगारवा भी उनकी गेंदबाजी का शिकार बने.

हर विकेट के साथ बांग्लादेश की पकड़ मजबूत होती गई और जिम्बाब्वे दबाव में आता गया.

पूरी पारी 141 रन पर ख़त्म हुई.

नाहिद राणा की घातक गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे की पूरी टीम 36.4 ओवर में महज 141 रन पर सिमट गई. दूसरे छोर से तस्कीन अहमद ने भी शानदार खेल दिखाया और 32 रन देकर 2 विकेट लिए. कप्तान मेहदी हसन मिराज ने भी 1 विकेट लिया.

इस प्रदर्शन से नाहिद राणा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी रफ्तार और अनुशासित गेंदबाजी किसी भी बल्लेबाजी क्रम के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है. हरारे में यह रिकॉर्ड प्रदर्शन उनके करियर का अब तक का सबसे यादगार पल बन गया.

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया में किया बदलाव, 2 साल बाद इस खतरनाक ऑलराउंडर की वापसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *