BRICS बैठक 2026: ब्रिक्स बैठक में भूचाल! ईरान ने यूएई पर लगाया आरोप, कहा- हमारे स्कूलों और अस्पतालों पर हमलों में दिया सहयोग

ब्रिक्स देशों की सुरक्षा एजेंसियों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक में ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उप सचिव ग़दीर नेज़ामीपुर ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रतिनिधि द्वारा लगाए गए आरोपों को दृढ़ता से खारिज कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ईरान के खिलाफ अभियान में उन्होंने अमेरिका और इजराइल का पूरा साथ दिया. नेज़ामीपुर ने कहा, क्षेत्र में हालिया संघर्ष और उसके बाद पैदा हुई परिस्थितियों के लिए अमेरिका और ‘ज़ायोनी शासन’ जिम्मेदार हैं।

ग़दीर नेज़ामीपुर ने आरोप लगाया कि उन्होंने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में संकट और हमलों की शुरुआत की थी। नेज़ामीपुर ने यह भी दावा किया, इन हमलों का एक हिस्सा संयुक्त अरब अमीरात की धरती पर स्थित ठिकानों से किया गया था, और संयुक्त अरब अमीरात ने इन कार्यों में भाग लेते हुए, ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे, स्कूलों और अस्पतालों पर हमलों के लिए अपने क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति दी थी। नेज़ामीपुर ने कहा, “हमें उम्मीद है कि यूएई दुष्प्रचार और दुस्साहस के बजाय अच्छे पड़ोसी संबंधों के सिद्धांतों का सम्मान करेगा और शांति, स्थिरता और क्षेत्रीय सहयोग का रास्ता चुनेगा।”

यह भी पढ़ें: BRICS NSA बैठक में बोले चीन के विदेश मंत्री वांग यी- बीजिंग भारत की मदद को तैयार, बशर्ते…

ब्रिक्स में तीखी तकरार

नेज़ामीपुर ने बैठक में एक पोस्टर भी प्रस्तुत किया, जिसमें मिनब छात्रों को दर्शाया गया था जिनके बारे में कहा जाता है कि वे हाल के हमलों में मारे गए थे। नेज़ामीपुर ने कहा कि यह तस्वीर उन बच्चों का प्रतीक है जो अमेरिकी हमले के पहले दिन मारे गए थे। नई दिल्ली में ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक चल रही है। इस दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कर रहे हैं. इस बैठक में समूह के 11 सदस्य देशों के सुरक्षा प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं. इन देशों में भारत, ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं। इसका मुख्य विषय ‘दुनिया के सामने मौजूद गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियाँ’ है।

यह भी पढ़ें: एक तरफ अमेरिका ने ईरान पर से प्रतिबंध हटा लिया तो दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को ये चेतावनी दे दी

Priyanka Mehta

Priyanka Mehta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *