वेनेजुएला में बुधवार (24 जून) शाम 45 सेकेंड के अंदर दो बड़े भूकंप के झटकों से धरती हिल गई. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, 7.1 तीव्रता और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए। जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है. भूकंप का सबसे ज्यादा असर राजधानी कराकस में हुआ, जहां कई इमारतें जमींदोज हो गईं.
राजधानी कराकस में ढही इमारतें
भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई. राजधानी कराकस में हिलती इमारतों से लोग बाहर निकल आए। यहां कई इमारतें ढह गईं. जिन बाजारों में चहल-पहल थी, वहां तबाही का मंजर दिख रहा था. कई इलाकों में इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं। यूएसजीएस के मुताबिक वेनेजुएला में आए भूकंप से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. हालांकि, अभी कोई आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं.
वेनेज़ुएला के कराकस में 7.1 तीव्रता के भूकंप ने एक अपार्टमेंट इमारत को नष्ट कर दिया। हताहतों की संख्या अज्ञात बनी हुई है। pic.twitter.com/ICbOYP1e7g
– ब्रेकिंग911 (@ब्रेकिंग911) 24 जून, 2026
गृह मंत्री कैबेलो ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की
केएसएन ने आंतरिक मंत्री डियोस्डाडो कैबेलो के हवाले से कहा कि कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। उन्होंने कहा कि कराकस के अल्तामिरा इलाके में मकानों और इमारतों के ढहने से स्थिति चिंताजनक हो गई है. उन्होंने लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की, क्योंकि भूकंप के झटकों से कुछ इमारतों को और नुकसान हो सकता है. उन्होंने कहा कि हम जरूरतमंद लोगों की मदद में लगे हुए हैं.
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 थी और इसका केंद्र कैरेबियन तट पर स्थित मोरोन बस्ती के पश्चिम में था. कराकस से इसकी दूरी करीब 168 किलोमीटर है. इसकी गहराई 13 किलोमीटर थी. वहीं, दूसरे भूकंप की तीव्रता 7.5 तीव्रता मापी गई. इसका केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था. दूसरे भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी. बताया जा रहा है कि यह भूकंप पिछली सदी में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक है.
ब्रेकिंग: वेनेजुएला के कराकस में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद कथित तौर पर कई संरचनाएं ढह गईं। pic.twitter.com/9KSN4srhwB
– ब्रेकिंग911 (@ब्रेकिंग911) 24 जून, 2026
मेयर ने कहा कि कराकस के चाकाओ नगर पालिका में चार इमारतें ढह गईं। उधर, गुइरा स्थित होटल एडुआर्ड की इमारत पूरी तरह ढह गई। भूकंप से हुई तबाही के बाद वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज विनाशकारी भूकंप पर देश को संबोधित करेंगे।
भूकंप से हिला पुलवामा! सुबह धरती हिलने से लोग डर गए और घरों से बाहर भागे।






Leave a Reply