फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार 20 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. विश्व कप के इतिहास में यह पहली बार है कि अर्जेंटीना और स्पेन की टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। 39 साल के लियोनेल मेसी और 19 साल के लैमिन यमल के बीच होने वाली भिड़ंत इस खिताबी भिड़ंत को यादगार बनाएगी।
फुटबॉल दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला खेल है, तो जाहिर तौर पर फीफा विश्व कप में बहुत सारा पैसा दांव पर है। क्या आप जानते हैं कि फीफा ने 2026 वर्ल्ड कप के लिए रिकॉर्ड 871 मिलियन डॉलर का प्राइज पूल रखा था. चैंपियन को इनाम के तौर पर 400 करोड़ से ज्यादा भारतीय रुपये मिलेंगे.
83,866 करोड़ रुपये का पुरस्कार पूल
फीफा ने विश्व कप 2026 के लिए 871 मिलियन डॉलर का पुरस्कार पूल निर्धारित किया था। यह राशि लगभग 83,866 करोड़ भारतीय रुपये के बराबर है। इस बार टीमों की संख्या 32 से बढ़ाकर 48 कर दी गई और पुरस्कार पूल पहले की तुलना में 50 प्रतिशत बढ़ा दिया गया।
चैंपियन पर होगी पैसों की बारिश
विश्व कप 2026 का फाइनल अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा। फाइनल जीतने वाली टीम को 50 मिलियन डॉलर मिलेंगे, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 481 करोड़ रुपये के बराबर है। उपविजेता टीम को 33 मिलियन डॉलर मिलेंगे. तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 29 मिलियन डॉलर और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 27 मिलियन डॉलर मिलेंगे।
- चैंपियन- 481 करोड़ रुपये
- उपविजेता – 317 करोड़ रुपये
- तीसरा स्थान- 279 करोड़ रुपये
- चौथा स्थान- 259 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप 2026 के दौरान सोशल मीडिया पर छाए रहे ये 5 फुटबॉलर, एक के फॉलोअर्स हुए दोगुने
कोई खाली हाथ नहीं लौटेगा
आपको बता दें कि वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले सभी 48 टीमों को तैयारी के लिए 25 लाख डॉलर की रकम मिली थी. वर्ल्ड कप में खेलने वाली हर टीम को कम से कम 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 96.2 करोड़ रुपये के बराबर जरूर मिलेंगे.
वे चार टीमें जो क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं लेकिन सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकीं, उनमें से प्रत्येक को 19 मिलियन डॉलर की राशि मिलेगी। वहीं, 9वें से 16वें स्थान पर रहने वाली प्रत्येक टीम को 15 मिलियन डॉलर, 17वें से 32वें स्थान पर रहने वाली प्रत्येक टीम को 11 मिलियन डॉलर और जो टीमें ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकीं, उन्हें भी 10 मिलियन डॉलर मिलेंगे। इसमें टीमों को तैयारी के लिए मिले $2.5 मिलियन शामिल नहीं हैं।
यह भी पढ़ें:
2026 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले लियोनेल मेस्सी खो सकते हैं गोल्डन बूट अवॉर्ड; जानिए क्यों






Leave a Reply