महिला टी20 वर्ल्ड कप के 7वें मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया. न्यूजीलैंड ने 150 रनों का बचाव करते हुए अच्छी शुरुआत की थी, श्रीलंका ने 55 के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए थे. ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड महिला टीम ने इस मैच में अपनी पकड़ बना ली है, लेकिन तभी कविशा दिलहारी और नीलाक्षी डी सिल्वा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी ने मैच को रोमांचक बना दिया. इस जोड़ी के टूटने के बाद आईं कौशानी नुथ्यांगना ने 14 गेंदों में 24 रन बनाकर इस जीत में अहम भूमिका निभाई.
विश्व कप में यह पहली बार है जब श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराया है। नीलाक्षी सिल्वा ने 37 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 54 रन बनाए. कौशानी ने नाबाद 24 रन बनाये, विजयी रन उनके बल्ले से निकला. इससे पहले श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने 19 गेंदों में 27 रनों की अच्छी पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 1 छक्का और 4 चौके लगाए थे. नीलाक्षी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
न्यूजीलैंड लगातार दूसरा मैच हारा
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की यह लगातार दूसरी हार है. इससे पहले टीम अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज से 7 विकेट से हार गई थी. इस हार के बाद न्यूजीलैंड ग्रुप बी की अंक तालिका में चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गई है। टीम का नेट रन रेट माइनस (-0.200) में है।
इस संस्करण में श्रीलंकाई टीम की यह पहली जीत है. पहले मैच में श्रीलंका मेजबान इंग्लैंड से 87 रनों से हार गई थी. इस जीत के साथ श्रीलंका 2 अंक और -2.040 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें- स्मृति मंधाना के 10 बड़े रिकॉर्ड, जानिए क्यों हैं 100 प्रभावशाली खिलाड़ियों में अकेली भारतीय?
इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. अच्छी गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 150 रन पर रोक दिया. न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने 45-45 रन बनाए.
कविता दिलहारी ने 4 ओवर में 34 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट लिए। मिताली, सुगंधिका, अटापट्टू और निमाशा को 1-1 सफलता मिली।
ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं विराट कोहली का पसंदीदा स्नैक क्या है? वायरल तस्वीर में चिप्स नहीं; बड़ा राज खुला






Leave a Reply