ICC रैंकिंग में अक्षर पटेल ने लगाई लंबी छलांग, एक मैच से किया कमाल; टॉप-10 में एकमात्र भारतीय

अक्षर पटेल ICC वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (15 जुलाई) को ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल लंबी छलांग लगाते नजर आए। अक्षर ने पिछले मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था. इसके साथ ही अक्षर वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप-10 में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय बन गए।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में अक्षर ने पहले गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 9.5 ओवर में 62 रन खर्च किए. इसके बाद सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अक्षर ने 52 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 57 रनों की नाबाद पारी खेली. अक्षर के बल्ले से ये पारी तब निकली जब विराट कोहली और रोहित शर्मा फ्लॉप होकर आउट हो गए थे. अच्छी बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल चोटिल होकर रिटायर होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद उन्होंने टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली.

रैंकिंग में बड़ा उछाल, टॉप-10 में एकमात्र भारतीय

अक्षर ने वनडे ऑलराउंड रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग लगाई. अब वह 9वें स्थान पर आ गये हैं. उनकी रेटिंग 213 है। अक्षर पटेल रैंकिंग में टॉप-10 में एकमात्र भारतीय नजर आ रहे हैं। यहां अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई 316 रेटिंग के साथ टॉप पर हैं। बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज 260 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं। टॉप-10 में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड और भारत के खिलाड़ी मौजूद हैं।

अक्षर पटेल का अंतरराष्ट्रीय करियर

अक्षर भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 15 टेस्ट, 72 वनडे और 101 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट में उन्होंने 688 रन बनाए और 57 विकेट लिए. वनडे में 915 रन बनाए और 79 विकेट अपने खाते में डाले. बाकी टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने बल्ले से 750 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 101 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें: क्या दूसरे वनडे में शुबमन गिल बनेंगे दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज? भारतीय कप्तान ताज से बस इतने ही दूर हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *