बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी. युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को टीम इंडिया में मौका मिला है. वह साढ़े छह फीट लंबे हैं, जिससे उन्हें इंग्लैंड की परिस्थितियों में काफी मदद मिलेगी. शिवम दुबे को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. हालांकि, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं.
एजबेस्टन में इंग्लैंड का रिकॉर्ड खतरनाक है
इंग्लैंड ने एजबेस्टन स्टेडियम में पिछले सात मैच जीते हैं। यहां पिछली बार इंग्लिश टीम को टीम इंडिया ने हराया था. 2014 में भारत ने इस मैदान पर इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया था और उसके बाद से इंग्लिश टीम इस मैदान पर कभी नहीं हारी है. इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का यह 200वां मैच है. वह इंग्लैंड के लिए 200 वनडे मैच खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
भारत के पास गेंदबाजी के 6 विकल्प हैं
टीम इंडिया के पास कुल छह गेंदबाजी विकल्प हैं. गुरनूर बरार, जसप्रित बुमरा और प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में तीन मुख्य तेज गेंदबाज हैं। इसके अलावा शिवम दुबे भी हैं, जो मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के रूप में दो स्पिनर हैं. इंग्लैंड ने तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर भी उतारे हैं. साथ ही विल जैक्स गेंदबाजी के लिए छठे विकल्प हैं.
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, विल जैक, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टोंग और आदिल राशिद।
भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रित बुमरा और प्रसिद्ध कृष्णा।
ये भी पढ़ें-
भारत दौरे पर ड्रग्स की तस्करी करते थे पाकिस्तानी क्रिकेटर? पूर्व अधिकारी के दावों से मचा हंगामा!






Leave a Reply