भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 11 जुलाई को साउथैंप्टन में खेला जाएगा. चार मैचों के बाद टीम इंडिया सीरीज में 0-3 से पीछे चल रही है. खासकर बल्लेबाजी सवालों के घेरे में है, जहां तिलक वर्मा से लेकर इशान किशन और शिवम दुबे भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं.
चौथे टी20 मैच में भी गेंदबाजी की कलई खुल गई. जहां इंग्लैंड ने 159 रनों के लक्ष्य को 14वें ओवर में ही एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. अब टीम इंडिया साउथैंप्टन में अपना सम्मान बचाने उतरेगी. यहां जानिए सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन में कितना बदलाव हो सकता है।
क्या 3 खिलाड़ी होंगे बाहर?
वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर पांचवें टी20 मैच से बाहर हो सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो उन्होंने 3 मैचों में सिर्फ 42 रन बनाए हैं. भारतीय बल्लेबाज सभी मैचों में संघर्ष करते नजर आए हैं, बावजूद इसके वैभव ने सिर्फ बल्ला घुमाने पर ही जोर दिया है. संभव है कि मैनेजमेंट आखिरी मैच के लिए संजू सैमसन को वापस ला सकता है. उपकप्तान तिलक वर्मा पर भी गाज गिर सकती है, जिन्होंने इस सीरीज की चार पारियों में सिर्फ 51 रन बनाए हैं.
तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के अलावा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को भी बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह सूर्यांश शेडगे को मौका मिल सकता है, जो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं. शेज ने आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। बल्लेबाजी में वह सिर्फ एक रन बना सके और गेंदबाजी में एक विकेट लिया.
पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
यह भी पढ़ें:
क्या वर्ल्ड चैंपियन होने के बावजूद ओलंपिक से कट जाएगी टीम इंडिया? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानिए पूरा समीकरण
स्टीव वॉ को पीएम मोदी का ‘खास तोहफा’, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ताजा हुईं 20 साल पुरानी यादें






Leave a Reply