भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच से पहले जोस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा बयान दिया है. बटलर का कहना है कि 15 साल का वैभव बेहद निडर खिलाड़ी है और वह पहली ही गेंद पर छक्का मारने की कोशिश कर सकता है. वैभव पहले टी20 मैच में खेलेंगे या नहीं इस पर संशय है, लेकिन 15 साल के लड़के ने इंग्लैंड खेमे में चिंता पैदा कर दी है.
जोस बटलर ने अपनी टीम के गेंदबाजों को चेतावनी देते हुए कहा, “वैभव सूर्यवंशी बेहद निडर बल्लेबाज हैं. मैंने अपने गेंदबाजों से साफ कह दिया है कि अगर वैभव खेलेंगे तो पहली ही गेंद पर छक्का मारने की कोशिश कर सकते हैं.” बटलर ने कहा कि वैभव को पहली गेंद पर छक्का लगाने का रिकॉर्ड बनाना पसंद है.
आयरलैंड दौरे पर भी वैभव सूर्यवंशी मौके का इंतजार करते रहे. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा था कि वैभव बेशक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें सही समय आने पर ही मौका दिया जाएगा. अय्यर ने अपने मौजूदा सलामी बल्लेबाजों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया.
#वैभवसूर्यवंशी 🤝निडरता
भारत की युवा बल्लेबाजी सनसनी के लिए #JosButtler की उच्च प्रशंसा 💥#ENGvIND 👉 पहला T20I | बुधवार, 1 जुलाई, 𝟗 𝐏𝐌 JioHotstar पर pic.twitter.com/NPdNz4ooTP
– स्टार स्पोर्ट्स (@StarSportsIndia) 1 जुलाई, 2026
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इस साल इंग्लैंड टीम के होश उड़ा दिए थे. इसी साल अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रन बनाकर इतिहास रच दिया था. यह यूथ वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है.
इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई।
यह भी पढ़ें:
रविचंद्रन अश्विन करेंगे क्रिकेट के मैदान पर वापसी, बनाए गए इस टीम के कप्तान!
‘वैभव सूर्यवंशी पीने को पानी दे तो…’, रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार; आपने बहुत बड़ी बात कही






Leave a Reply