ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले जा रहे चौथे टी20 में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं. आज प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला है. हालांकि, हैरानी की बात ये है कि संजू सैमसन को आज भी मौका नहीं मिला है. इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में भी एक बदलाव हुआ है.
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित राणा आज नहीं खेल रहे हैं. इंग्लैंड टीम में लियाम डॉसन की जगह रेहान अहमद को मौका मिला है. इंग्लैंड ने दोनों लेग स्पिनरों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. मैदान काफी छोटा है. खासकर सामने की बाउंड्री बहुत छोटी है. ऐसे में हाई स्कोरिंग मैच होने की संभावना है.
टॉस के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. अब हमें जीतना है. पहले दो मैचों में हमने जो निडरता दिखाई है उसे सभी ने देखा. हम अपनी योजनाओं को पूरी तरह लागू नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन आज एक नया दिन है, एक नई शुरुआत है और लड़के पूरे जोश में हैं.” इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस के बाद कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते. हम इस मैच को भी जीतने की कोशिश करेंगे और सीरीज भी जीतना चाहेंगे.
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग।
भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।
ये भी पढ़ें-
अक्षर पटेल का खास शतक, ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बने; बोले- कभी सोचा नहीं






Leave a Reply