पांचवें टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 56 रनों से हरा दिया है. इसके साथ ही इंग्लैंड ने 5 मैचों की सीरीज 4-0 से जीत ली है. पांचवें टी20 में हार के साथ ही टीम इंडिया का आईसीसी टी20 रैंकिंग में दबदबा खत्म हो गया है. अब इंग्लैंड टी20 में दुनिया की नंबर-1 टीम बन गई है. साउथैंप्टन में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने 257 रन बनाए थे. जवाब में पूरी भारतीय टीम 201 रन ही बना सकी.
सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए. वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखा गया, जबकि संजू सैमसन तीन मैच हारने के बाद लौटे। सैमसन अकेले क्या करते, क्योंकि गेंदबाजों ने 257 रन बना दिए थे. आपको बता दें कि सैमसन ने 14 गेंदों में 27 रन बनाए. ओपनर अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप रहे।
इशान किशन के 56 रन और तिलक वर्मा की 53 रन की अर्धशतकीय पारी भी टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सकी, क्योंकि सामने लक्ष्य बहुत बड़ा था. इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने 64 गेंदों में 131 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक 95 रन बनाकर नाबाद लौटे. प्रिंस यादव, अक्षर पटेल, शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे की भी जमकर पिटाई हुई. आपको बता दें कि भारत को इस सीरीज में 4 बार हार का सामना करना पड़ा, जो किसी टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में टीम इंडिया को मिली सबसे बड़ी हार है.
टीम इंडिया की बादशाहत खत्म
भारतीय टीम फरवरी 2022 में टी20 की नंबर-1 टीम बनी थी. करीब साढ़े चार साल हो गए हैं, लेकिन टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया से कोई आगे नहीं निकल पाया है. इस दौरान भारतीय टीम ने दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता. लेकिन इंग्लैंड ने सीरीज जीतकर ना सिर्फ टीम इंडिया की बादशाहत खत्म कर दी है, बल्कि दुनिया की नई नंबर-1 टीम भी बन गई है.
भारत ये सीरीज 4-0 से हार गया
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम को टी20 सीरीज में इंग्लैंड के हाथों 0-4 से हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले आयरलैंड दौरे पर भी भारतीय टीम 0-2 से सीरीज हार गई थी. सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था, जिसके बाद टीम इंडिया चारों मैच हार गई थी.






Leave a Reply