India vs ENG: टीम इंडिया को बड़ा झटका, IND vs ENG तीसरे वनडे से बाहर हुआ ये खिलाड़ी

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाला तीसरा वनडे भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का निर्णायक मैच है. सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है. पहला मैच शुबमन गिल एंड टीम ने जीता था, दूसरा मैच मेजबान टीम ने जीता था. अब तीसरा मैच सीरीज का निर्णायक मैच है, जिससे भारतीय टीम को झटका लगा है. पहले मैच में अर्धशतक लगाने वाले वॉशिंगटन सुंदर की चोट ने टेंशन बढ़ा दी है.

वॉशिंगटन सुंदर दूसरे वनडे में भी चोट से जूझते नजर आए, उन्होंने गेंदबाजी भी नहीं की. इससे टीम को नुकसान भी उठाना पड़ा. पहले से ही भारत के कई ऑलराउंडर चोटिल हैं, अब वॉशिंगटन की चोट ने चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट के मुताबिक वॉशिंगटन तीसरे और निर्णायक वनडे से बाहर हो सकते हैं.

भारत के दो प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और नितीश कुमार रेड्डी घायल हैं. हार्दिक आईपीएल 2026 में घायल हो गए थे, जबकि नितीश अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के दौरान प्रशिक्षण के दौरान घायल हो गए थे। चोट के कारण वह इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गये थे.

यह भी पढ़ें- ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स में रोहित शर्मा लेंगे विदाई! अन्य किन खिलाड़ियों ने यहां अपना आखिरी मैच खेला है?

भारतीय दस्ता

शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

इंग्लैंड टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जो रूट, बेन डकेट, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, ब्रेडन कारसे, सैम कुरेन, जोश टोंग, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, जैकब बेथेल, रेहान अहमद।

यह भी पढ़ें- FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में कौन होगा चीफ रेफरी, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे लाइव कहां देखें

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे रविवार, 19 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, टॉस 3 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *