पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 170 रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा. हरमनप्रीत ने 27 गेंदों में 56 रन बनाए और इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया.
18वें ओवर तक भारतीय टीम ने सिर्फ 134 रन बनाए थे. उसके लिए 155-160 तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था, लेकिन आखिरी 2 ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 36 रन जोड़े और ऑस्ट्रेलिया के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा. जेमिमा रोड्रिग्स ने भी कप्तान हरमनप्रीत का साथ दिया, जिन्होंने 28 गेंदों में 34 रन बनाए. हरमनप्रीत और रोड्रिग्स के बीच 64 रन की बहुमूल्य साझेदारी हुई.
हरमनप्रीत का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक
इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर महिला टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरी सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं. उन्होंने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 56 रनों की पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए. पारी के आखिरी ओवर में कप्तान हरमनप्रीत ने लगातार 3 छक्के लगाकर अपनी हैट्रिक पूरी की। उन्होंने यह पारी 207 की तूफानी स्ट्राइक रेट से खेली.
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की थी, लेकिन दोनों ने काफी धीमी बल्लेबाजी की. मंधाना ने 37 गेंदों में 38 रन बनाए, जबकि शेफाली ने 34 रनों का योगदान दिया. जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 34 रन बनाए, लेकिन वह रिटायर होकर मैदान से बाहर चली गईं।
सेमीफाइनल दांव पर है
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में बांग्लादेश को 4 विकेट से हरा दिया है, जिससे उसके 8 अंक हो गए हैं. भारतीय टीम का नेट रन रेट दक्षिण अफ्रीका से काफी बेहतर है. ऐसे में भारत को अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज करनी है, जिससे उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें:
अभिषेक और सैमसन ने ‘जीरो’ पर आउट होकर बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, भारतीय क्रिकेट में ऐसा सिर्फ तीसरी बार हुआ
बेन स्टोक्स ने अचानक लिया संन्यास, न्यूजीलैंड से चल रहे तीसरे टेस्ट के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा






Leave a Reply