ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है. इस हार के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. भारत का एक बार फिर चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था. ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 56 रनों की जुझारू पारी खेलकर किसी तरह भारत का स्कोर 170 तक पहुंचाया. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 6 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिसे पेरी (56 रन) और एशले गार्डनर ने 53 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली.
एलिसे पेरी और एशले गार्डनर की 100 रन की साझेदारी भारतीय टीम के लिए महंगी साबित हुई. एक समय भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट 68 रन पर गिरा दिए थे, लेकिन इसके बाद पेरी और गार्डनर की 100 रनों की साझेदारी ने भारतीय टीम को जीत से दूर धकेल दिया.
17 साल का खिताबी सूखा जारी
महिला टी20 विश्व कप पहली बार साल 2009 में खेला गया था. 17 साल और 10 संस्करण खेले जा चुके हैं, लेकिन भारत अभी तक विश्व चैंपियन नहीं बन सका है. टीम इंडिया ने सिर्फ एक बार फाइनल खेला है. 2020 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रनों से हरा दिया. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने 7वें खिताब के एक कदम करीब पहुंच गई है।
ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में पहुंचने का अपना 100 फीसदी रिकॉर्ड बरकरार रखा है. ऑस्ट्रेलिया 2009 के बाद से हर बार टी20 वर्ल्ड कप में कम से कम सेमीफाइनल तक पहुंचा है. ऑस्ट्रेलिया ने 7 बार फाइनल खेला है और 6 बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है.
यह भी पढ़ें:
बेन स्टोक्स ने अचानक लिया संन्यास, न्यूजीलैंड से चल रहे तीसरे टेस्ट के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा






Leave a Reply