भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया है. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस जीत के साथ ही टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 136 रन बनाए थे, जवाब में भारतीय टीम ने 17वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर आसान जीत दर्ज की. टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा ने तूफानी अंदाज में 53 रनों की पारी खेली. जब मैच फंसता नजर आ रहा था तभी जेमिमा रोड्रिग्स ने बल्ले से कहर बरपाया और भारत को जीत दिला दी।
शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स का कहर
137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने स्मृति मंधाना (8 रन) का विकेट जल्दी खो दिया. लेकिन इसकी भरपाई शेफाली वर्मा ने की, जिन्होंने करीब 156 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. शेफाली की इस दमदार फिफ्टी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दी और उन्होंने यास्तिका भाटिया के साथ 45 रनों की अहम साझेदारी भी की.
बीच के ओवरों में भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे. एक समय टीम ने 76 के स्कोर पर सिर्फ एक विकेट खोया था, लेकिन अगले 22 रन के अंदर तीन बल्लेबाजों के आउट होने से भारतीय टीम बैकफुट पर आ गई. 14वें ओवर की समाप्ति तक भी टीम इंडिया काफी धीमी रन गति से खेल रही थी.
14वें ओवर के बाद ड्रिंक्स ब्रेक हुआ और जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो जेमिमा रोड्रिग्स ने बल्ला घुमाना शुरू कर दिया. ड्रिंक्स ब्रेक के बाद रोड्रिग्स के तूफान की बदौलत टीम इंडिया अगली 9 गेंदों में 24 रन जोड़कर बड़ी जीत की ओर बढ़ गई. रोड्रिग्ज ने 15 गेंदों में 26 रन बनाए.
सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार
बांग्लादेश पर इस जीत के बाद भारत ग्रुप ए की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है और उसके 6 अंक हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका के 4 अंक हैं और उसके अगले दो मैच बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के साथ हैं. अफ्रीका के लिए 8 अंक तक पहुंचना आसान है. ऐसे में भारत को 28 जून को हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा.
यह भी पढ़ें:
भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्यों बदली अपनी जन्मतिथि? जानिए इसके पीछे क्या रहस्य है






Leave a Reply