सिलेक्टर्स नहीं दे रहे टीम इंडिया में मौका, अब आईपीएल में विरोधियों के लिए काल बना दिल्ली का यह खिलाड़ी, Khalil Ahmad in IPL 2023

Khalil Ahmad in IPL 2023

Khalil Ahmad in IPL 2023: आई पी एल 2023 सीजन की शुरुआत हो चुकी है वही इस सीजन में दिल्ली ने अपना पहला मुकाबला लखनऊ के खिलाफ खेला था। अपने पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम के एक खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। बता दें कि यह खिलाड़ी 3 साल से भारतीय टीम में शामिल नहीं हो सका है. परंतु अब आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह खिलाड़ी टीम इंडिया में अपनी जगह बना सकता है।

Khalil Ahmad in IPL 2023

Khalil Ahmad in IPL 2023

सिलेक्टर्स नहीं दे रहे भारतीय टीम में मौका

 दरअसल हम बात कर रहे हैं 25 साल के तेज गेंदबाज खलील अहमद की जो कि काफी लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। हालांकि आईपीएल 2023 की शुरुआत से  ही खलील अहमद ने अच्छा प्रदर्शन किया है। लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ खेलते हुए 2 विकेट चटकाए हैं। गौरतलब है कि पिछले सीजन में भी खलील अहमद का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था।

भारत को जिताया था एशिया कप

साल 2018 एशिया कप में खलील अहमद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम में शामिल हुए थे। बता दें कि खलील अहमद ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था। वही एशिया कप जीतने के पश्चात कप्तान रोहित शर्मा ने ट्रॉफी उठाने का मौका भी खलील अहमद को ही दिया था।

खलील अहमद का क्रिकेट करियर

भारतीय टीम के लिए खलील अहमद ने अब तक कुल 25 मैच खेले हैं। इस दौरान 14 टी-20 मुकाबलों में खलील अहमद ने 8.83 की इकोनामी से रन देते हुए 13 विकेट चटकाए हैं। वही वनडे मुकाबलों की बात की जाए तो खलील अहमद ने 11 मुकाबले खेलते हुए 15 विकेट चटकाए हैं। हालांकि नवंबर 2019 के बाद खलील अहमद को भारतीय टीम की ओर से खेलने का मौका नहीं मिल पाया। वहीं पिछले सीजन दिल्ली की ओर से खेलते हुए खलील अहमद ने 10 मैचों में 16 विकेट चटकाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *