अपने होम ग्राउंड चेपाक स्टेडियम में लखनऊ के खिलाफ Mahendra Singh Dhoni के खेलने पर बना सस्पेंस, चोट के कारण हो सकते हैं बाहर

Mahendra Singh Dhoni

Mahendra Singh Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 सीजन का अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं अब लगभग 3 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स अपने होम ग्राउंड चेपाक स्टेडियम में इस सीजन का दूसरा मुकाबला खेलेगी। बता दे कि 3 अप्रैल को लखनऊ सुपरजाइंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेपाक स्टेडियम में मुकाबला आयोजित किया जाएगा। हालांकि इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

Mahendra Singh Dhoni के खेलने पर बना सस्पेंस

Mahendra Singh Dhoni

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मुकाबले में चोटिल हो गए थे। इस दौरान वह दर्द से कराते हुए भी दिखाई दिए थे। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने महेंद्र सिंह धोनी की चोट को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।

बता दें कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में जब आखिरी ओवरों में तेज गेंदबाज दीपक चाहर ओवर कर रहे थे। तब उन्होंने राहुल तेवतिया की तरफ 1 गेंद फेंकी थी जो कि राहुल तेवटिया के पैड से लगकर पीछे की ओर आ रही थी। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार छलांग लगाई जिसके कारण उनके बाएं पैर में चोट लग गई थी। उसी समय महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर फिजियो को बुलाया था।

हाल ही में सीएसके के कोच फ्लेमिंग ने बताया कि एम एस धोनी एक बेहतरीन कप्तान है। विकेटकीपिंग करने के साथ-साथ वह बल्ले से भी अपना योगदान देते हैं। प्री सीजन के पूरे महीने वह घुटने का इलाज करा रहे थे परंतु आज यह सिर्फ एक ऐठन थी। फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी की चोट में काफी सुधार है। यानि महेंद्र सिंह धोनी लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में टीम के साथ जरूर शामिल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *