दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी ने आईपीएल से लिया ब्रेक, जानिए कब होगी वापसी, Mitchel Marsh Takes Short Break From IPL

Mitchel Marsh Takes Short Break From IPL

आई पी एल 2023 सीजन की शुरुआत हो चुकी है तथा अब तक लगभग सभी टीमों ने दो-दो मुकाबले खेल लिए हैं। इस दौरान कई टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है तो वहीं कुछ टीमों को अभी भी अपनी पहली जीत का बेसब्री से इंतजार है। इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स का नाम भी आता है जिसने आईपीएल के 16वे सीजन में 2 मुकाबले खेले हैं परंतु दोनों में ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक और बुरी खबर यह आ रही है कि उनकी टीम का एक खिलाड़ी कुछ मुकाबले से बाहर रह सकते है।

दरअसल मिचेल मार्श निजी कारणों के कारण 1 हफ्ते से ज्यादा समय के लिए बाहर रह सकते हैं। यानी दिल्ली कैपिटल्स के तीन मुकाबलों में मिचेल मार्श हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स में उनकी जगह रोवमन पावेल रिप्लेसमेंट के लिए मौजूद हैं। जो की बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। बता दें कि मिचेल मार्श का प्रदर्शन भी इन दो मुकाबलों में कुछ खास नहीं रहा।

लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच में मिचेल मार्श अपना खाता खोले बिना आउट हो गए थे तो वही गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में भी वह केवल 4 रन ही बना पाए।

दिल्ली कैपिटल्स का अभी तक का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक

आईपीएल 2023 में दिल्ली  कैपिटल्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से शिकस्त मिली थी तो वहीं गुजरात के खिलाफ मुकाबले में भी दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वही बता दे कि दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला 8 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ग्वाहाटी के मैदान पर खेला जाएगा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *